Page Loader
थाईलैंड जाने के लिए भारतीयों का नहीं लेना पड़ेगा वीजा, जानिए कब तक मिलेगी छूट
थाईलैंड जाने के लिए अब नहीं लगेगा भारतीयों का वीजा (तस्वीर: फ्रीपिक)

थाईलैंड जाने के लिए भारतीयों का नहीं लेना पड़ेगा वीजा, जानिए कब तक मिलेगी छूट

लेखन गजेंद्र
Oct 31, 2023
02:59 pm

क्या है खबर?

थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें थाईलैंड जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। रॉयटर्स के मुताबिक, थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने बताया कि अगले महीने से थाईलैंड भारत और ताइवान से आने वाले लोगों को वीजा में छूट देगा। यह छूट मई, 2024 तक दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह फैसला अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है।

छूट

बिना वीजा कर सकेंगे 30 दिन तक की यात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक, चाई वाचरोन्के ने कहा कि भारत और ताइवान से आने वाले लोग बिना वीजा के 30 दिनों के लिए थाईलैंड में यात्रा कर सकते हैं। इससे पहले सितंबर में थाईलैंड ने चीन से आने वाले पर्यटकों को भी वीजा में छूट दी थी। बता दें कि थाईलैंड ने इस वर्ष लगभग 2.8 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य बना रहा है। नई सरकार को उम्मीद है कि उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति पर्यटन से सुधर सकती है।

पर्यटन

थाईलैंड के लिए भारत पर्यटन के मामले में चौथा बड़ा स्रोत

थाईलैंड के लिए भारत पर्यटन के मामले में चौथा सबसे बड़ा स्रोत है। सूची में मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे नंबर पर भारत आता है। इस साल भारत से करीब 12 लाख लोगों ने थाईलैंड की यात्रा की थी। इससे पहले चीन को वीजा छूट देने पर थाईलैंड को काफी फायदा हुआ। जनवरी से 29 अक्टूबर तक चीन के 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड पहुंचे, जिससे 25.67 अरब डॉलर की कमाई हुई।