NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी 
    अगली खबर
    पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी 
    जम्मू-कश्मीर में आज से भारी बर्फबारी हो सकती है (तस्वीर: एक्स/@dhekhandelwal)

    पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 04, 2025
    09:17 am

    क्या है खबर?

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में शनिवार से लेकर सोमवार तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

    इसके चलते आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा।

    साथ ही तेज हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं आज मौसम कैसा रहेगा।

    बर्फबारी 

    कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक चरम बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। रात में कश्मीर का तापमान और कम हो गया।

    गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो गुरुवार रात के माइनस 8.6 डिग्री से काफी अधिक है।

    आज कुकरनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा सकता है।

    इधर, घने कोहरे से श्रीनगर हवाई अड्डे पर दृश्यता 300 मीटर तक गिरने से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

    बारिश 

    इन राज्यों में है बारिश की संभावना  

    IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 4 से 6 जनवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा सहित विभिन्न जिलों में बर्फबारी, तूफान, हल्की बारिश की भविष्यवाणी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    दूसरी तरफ, उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा। कोहरा या शीतलहर का अलर्ट नहीं है। ऐसा ही मौसम 9 जनवरी तक रहने वाला है।

    इसके अलावा पश्चिम विक्षोभ के कारण लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।

    दिल्ली 

    दिल्ली के तापमान में और आएगी गिरावट 

    राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी और न्यूनतम तामपान 7.6 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है।

    शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

    अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।

    खराब मौसम के कारण शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्‌डे से 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है।

    कोहरा 

    इस राज्य में अभी और परेशान करेगा कोहरा 

    उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं ठंड और बढ़ाएंगी है, जिससे पारा 4 डिग्री तक जा पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गलन पड़ रही है।

    अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। कई जिलों में शनिवार-रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    आगामी दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है और 6 जनवरी को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

    वापसी 

    इस राज्य में फिर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

    राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में कोहरा कम होने और मौसम शुष्क होने के कारण कई शहरों में तापमान में वृद्धि देखी गई है।

    दिन के समय धूप निकलने से लोगों को सर्द हवाओं से कुछ राहत मिल रही है। IMD ने अगले हफ्ते से ठंड की वापसी के संकेत दिए हैं।

    बिहार में अगले 3 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बारिश
    जम्मू-कश्मीर
    उत्तर प्रदेश
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    बारिश

    चक्रवात के कारण कई राज्यों में तूफान-बारिश की चेतावनी, कैसा रहेगा आज मौसम?  चक्रवात
    स्पेन में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, अब तक 51 की मौत स्पेन
    उत्तर प्रदेश में होने लगा ठंड का अहसास, जानिए दिल्ली में गर्मी से कब मिलेगी राहत  दिवाली
    प्रदूषण से दिल्ली में छाई धुंध की परत, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?  दिवाली

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को ढेर किया अनंतनाग
    श्रीनगर: आतंकियों ने पर्यटन कार्यालय के पास बीच बाजार किया ग्रेनेड हमला, 12 लोग घायल श्रीनगर
    जम्मू-कश्मीर: PDP विधायक ने पेश किया अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ प्रस्ताव, उमर अब्दुल्ला का विरोध उमर अब्दुल्ला
    कैसे भारतीय सेना ने बिस्किट की मदद से किया लश्कर-ए-तयैबा के शीर्ष कमांडर का खात्मा? भारतीय सेना

    उत्तर प्रदेश

    अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: बेंगलुरु पुलिस बार-बार ठिकाना बदल रही निकिता तक कैसे पहुंची? बेंगलुरु
    शीतलहर ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक छुड़ा दी कंपकपी, आज कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: जेल जैसी जिंदगी काट रहा हाथरस पीड़िता का परिवार, राहुल गांधी ने दिखाए हालात राहुल गांधी
    आधार कार्ड से पैसा निकालने वाले हो जाएं सावधान, गलती से अकाउंट हो जाएगा खाली  आधार कार्ड

    दिल्ली

    दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, CAQM ने हटाई GRAP के चौथे चरण की पाबंदियां वायु प्रदूषण
    दिल्ली में छाए घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित, ट्रेनें और उड़ानों पर असर भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली: 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' पर उठे सवाल, विभाग ने धोखाधड़ी बताया अरविंद केजरीवाल
    फर्जी मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025