Page Loader
फर्जी मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- केजरीवाल
केजरीवाल ने किया आतिशी को गिरफ्तार किए जाने का दावा (तस्वीर: एक्स/@ArvindKejriwal)

फर्जी मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- केजरीवाल

लेखन Manoj Panchal
Dec 25, 2024
10:52 am

क्या है खबर?

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द ही एक 'मनगढ़ंत मामले' में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है।' उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के वरिष्ठ नेताओं पर छापे मारे जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

केजरीवाल ने कही ये बात

मामला

AAP सरकार ने बताई 2 कल्याणकारी योजनाएं

दरअसल, दिल्ली सरकार ने हाल ही में 2 कल्याणकारी योजनाएं, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना शुरू की हैं। महिला सम्मान योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये तक दिए जाएंगे। वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के दिल्ली निवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएंगी। इन योजनाओं को लेकर भाजपा AAP सरकार पर सवाल उठा रही है। वहीं दिल्ली के महिला और बाल विकास विभाग ने भी इसे धोखाधड़ी बताया।