NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रदूषण से दिल्ली में छाई धुंध की परत, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? 
    अगली खबर
    प्रदूषण से दिल्ली में छाई धुंध की परत, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? 
    प्रदूषण से दिल्ली में धुंध की परत छा गई है (तस्वीर: एक्स/@RAHMANK66318354)

    प्रदूषण से दिल्ली में छाई धुंध की परत, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Nov 03, 2024
    09:22 am

    क्या है खबर?

    दिवाली के बाद से दिल्ली सहित उत्तरी भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव दिख रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 से 18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

    इस बीच दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो रही है और आज भी अलर्ट जारी किया गया है।

    पूर्वानुमान 

    15 नवंबर के बाद बढ़ेगी दिल्ली में सर्दी

    दिल्ली में सुबह-शाम के मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

    आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने के आसार हैं, जबकि 5 से 7 नवंबर के बीच यह घटकर क्रमश: 32 और 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    प्रदूषण के कारण आज सुबह वातावरण में धुंध छाई नजर आई। ऐसे ही हालात दिवाली के बाद मुंबई में दिखे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली में छाई स्मॉग की परत 

    #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की एक परत देखी गई। CPCB के अनुसार दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

    (वीडियो इंडिया गेट से है।) pic.twitter.com/6wb3gqtfmx

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2024

    अलर्ट 

    इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, इस बार नवंबर में बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी।

    मौसम विभाग ने बताया है कि समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम और हवाओं के घूमने की वजह से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

    इन इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    दिल्ली
    मुंबई
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    दिवाली

    5 दिनों तक मनता है दिवाली का उत्सव, जानिए छोटी दिवाली समेत सभी त्योहारों की तारीख धनतेरस
    भगवान राम के अयोध्या लौटने के अलावा इन 9 अन्य कारणों से मनाई जाती है दिवाली त्यौहार
    आपको भी है अपनी कार से प्यार, तो दिवाली पर ऐसे करें सुरक्षा  कार
    दिवाली के दौरान मधुमेह रोगी इस तरह से नियंत्रित करें ब्लड शुगर का स्तर मधुमेह

    दिल्ली

    दिल्ली में फिर से बढ़ने लगा तापमान, जानिए देश में आज कैसा रहेगा मौसम  मानसून
    दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास हुआ भीषण विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए धमाके के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?  दिल्ली पुलिस
    क्या राजस्थान में फिर होगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम  मानसून

    मुंबई

    मुंबई में बारिश का दौर जारी, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी महाराष्ट्र
    मानसून: देश में अभी जारी है बारिश का दौर, 10 राज्यों के लिए चेतावनी जारी   मानसून
    मुंबई पर फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, खूफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट आतंकवादी हमला
    मुंबई में लोकल ट्रेनों के लिए खाली होगा ट्रैक, नहीं दौड़ेगी लंबी दूरी की कोई ट्रेन महाराष्ट्र

    बारिश

    आंध्र प्रदेश सहित 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी मेहरबान रहेंगे बादल मानसून
    दिल्ली में जोर पकड़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट मानसून
    उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, दिल्ली में भी बारिश उत्तराखंड
    सितंबर में भी कई राज्यों में बारिश, क्या देरी से होने लगी है मानसून की वापसी? मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025