
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने के बाद परिवार से मिले शुभांशु शुक्ला, यहां देखें तस्वीरें
क्या है खबर?
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिनों बाद अंतरिक्ष से लौटने के बाद आज (16 जुलाई) अपने परिवार से मिले हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को वह अपने 3 अन्य साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) गए थे। 20 दिनों की कुल अंतरिक्ष यात्रा में से 18 दिन उन्होंने ISS पर बिताए। मंगलवार को मिशन दल ड्रैगन अंतरिक्ष यान से प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा, जिससे भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए यह ऐतिहासिक पल बन गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें तस्वीरें
Gp Capt Shubhanshu Shukla reunites with his family after returning from space ❤️🇮🇳 pic.twitter.com/yfENxJr7ed
— ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) July 16, 2025
उपलब्धि
भारत के लिए एक बड़ी अंतरिक्ष उपलब्धि
शुक्ला भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले वह दूसरे भारतीय हैं, लेकिन वे पहले भारतीय बने जिन्होंने ISS की यात्रा की और पृथ्वी की कक्षा में सबसे लंबे समय तक, यानी 20 दिन, बिताए। इस मिशन ने न केवल भारत बल्कि पोलैंड और हंगरी के लिए भी मानव अंतरिक्ष उड़ानों की वापसी की शुरुआत की है, क्योंकि इन देशों के अंतरिक्ष यात्री दशकों बाद अंतरिक्ष में पहुंचे।
प्रयोग
स्पेस स्टेशन पर किए गए महत्वपूर्ण प्रयोग
ISS पर रहते हुए, शुक्ला और उनके साथियों ने करीब 60 वैज्ञानिक प्रयोग और 20 जागरूकता सत्र किए। ये प्रयोग जीवन विज्ञान, माइक्रोग्रैविटी में जैविक विकास, मानसिक प्रदर्शन और ब्लैक होल जैसे विषयों पर आधारित थे। मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन ने किया, जबकि पोलिश और हंगेरियन अंतरिक्ष यात्री भी दल का हिस्सा रहे। शुक्ला की यह यात्रा भारत के बढ़ते अंतरिक्ष सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।