NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / शीतलहर ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक छुड़ा दी कंपकपी, आज कैसा रहेगा मौसम?
    अगली खबर
    शीतलहर ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक छुड़ा दी कंपकपी, आज कैसा रहेगा मौसम?
    जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में झरनों का पानी जम गया है (तस्वीर: एक्स/@Kashmir_Monitor)

    शीतलहर ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक छुड़ा दी कंपकपी, आज कैसा रहेगा मौसम?

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Dec 17, 2024
    08:58 am

    क्या है खबर?

    पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से देशभर में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसके चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत बाकी राज्यों में भी पारा 4-5 डिग्री तक गिर गया है।

    हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित कुछ राज्यों में पारा जमाव बिंदु के नीचे चले जाने से पानी जमने लगा है।

    मौसम विभाग (IMD) ने आज भी उत्तरी भारत के कई राज्यों में हल्का कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

    नजारा 

    पहाड़ी राज्यों में बदल गया नजारा 

    हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण कुछ हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

    दूसरी तरफ कश्मीर के श्रीनगर न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया। इसके चलते इन राज्यों में झरने और झील का पानी जम गया है, जिसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।

    प्रदूषण 

    राजधानी में बढ़ रहा प्रदूषण 

    राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर के कारण पड़ रही भीषण ठंड लोगों की कंपकपी छुड़ा रही है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।

    इसके साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार चला गया।

    इसके बाद यहां ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 (GRAP-4) लागू कर दिया गया। आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

    पूर्वानुमान 

    आज कैसा रहेगा इन राज्यों में मौसम?

    IMD ने राजस्थान में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में शीतलहर को येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 22 दिसंबर तक ऐसे ही हालात रहेंगे और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने सोमवार को 1966 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री तक पहुंच गया।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हिमाचल प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर
    वायु गुणवत्ता सूचकांक

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली से GRAP के चौथे चरण के प्रतिबंधों को हटाया, दूसरा चरण लागू वायु प्रदूषण
    न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च, सड़कों पर लगेगा जाम किसान आंदोलन
    दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार, 'बहुत खराब' से 'मध्यम' श्रेणी में पहुंची वायु प्रदूषण
    किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित, आंसू गैस के गोलों से 5-6 लोग घायल; जानें अगली रणनीति किसान

    हिमाचल प्रदेश

    बारिश का कहर: पुणे में सेना तैनात, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद बारिश
    मानसून: हिमाचल में 128 सड़कें बंद, उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात  भारतीय मौसम विभाग
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 126 मार्ग बंद, येलो अलर्ट जारी किया गया बारिश
    हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से 134 सड़कों पर आवाजाही बंद, 5 जिलों में बाढ़ की चेतावनी बारिश

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: गंदेरबल में हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा ने ली, 7 की हुई है हत्या लश्कर-ए-तैयबा
    #NewsBytesExplainer: क्या है जेड मोड़ सुरंग परियोजना, जहां काम कर रहे मजदूरों पर हुआ आतंकी हमला?  लद्दाख
    जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट छोड़ी, गांदरबल से बने रहेंगे विधायक  उमर अब्दुल्ला
    जम्मू-कश्मीर में लश्कर से जुड़े नए आतंकी संगठन का भंडाफोड़, सेना ने कई जगह मारे छापे लश्कर-ए-तैयबा

    वायु गुणवत्ता सूचकांक

    दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद दिवाली की रात जमकर फूटे पटाखे, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' दिल्ली
    दिल्ली में 'बहुत खराब' हुई हवा की गुणवत्ता, 320 के पार पहुंचा AQI दिल्ली
    दिल्ली-NCR के 69 प्रतिशत परिवार प्रदूषण संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से हैं पीड़ित, सर्वे में हुआ खुलासा दिल्ली
    दिल्ली की हवा में घुला जहर, 12 घंटे में 500 के पार पहुंचा AQI दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025