NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ठंड़ी हवाओं से मौसम ने बदली करवट, जानिए गर्मी को लेकर क्या आया अलर्ट 
    अगली खबर
    ठंड़ी हवाओं से मौसम ने बदली करवट, जानिए गर्मी को लेकर क्या आया अलर्ट 
    दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बादल छाए रह सकते हैं (तस्वीर: पिक्साबे)

    ठंड़ी हवाओं से मौसम ने बदली करवट, जानिए गर्मी को लेकर क्या आया अलर्ट 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Mar 30, 2025
    10:19 am

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। यहां कहीं तेज गर्मी देखने को मिल रही है तो कहीं आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

    बादल छाए रहने और ठंड़ी हवाओं के कारण आज (30 मार्च) दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

    दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    सर्दी 

    गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे दिल्लीवासी  

    दिल्ली में पिछले 3 दिनों में तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते शनिवार (29 मार्च) को तापमान 30 डिग्री के नीचे आ गया, जिससे लोगों को ठंड़ का अहसास हुआ।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार सुबह हल्की धुंध छाई नजर आई और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

    धूल भरी हवाओं से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री रह सकता है।

    गिरावट 

    यहां एक दिन में गिरा 7 डिग्री तापमान 

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में शनिवार को एक ही दिन में अधिकतम तापमान 3-7 डिग्री और न्यूनतम 2-5 डिग्री तक गिर गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में 37.3 डिग्री और नयूनतम हनुमानगढ़ के संगरिया में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    इसी के असर के कारण रविवार सुबह भी कहीं-कहीं बादल छाए रहे। अप्रैल से तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

    अंधड़ 

    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर प्रदेश में भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि कुछ हिस्सों में ठंड़ी हवाओं से मौसम सुहाना बना हुआ है।

    तेज सर्द हवाओं के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री रहा, जबकि कुछ जगह अंधड़ ने परेशान किया।

    आज पछुआ और उत्तरी पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिससे फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

    बर्फबारी 

    पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी 

    हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मनाली में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

    इससे अधिकतम तापमान 17-22 डिग्री और न्यूनतम 4-7 डिग्री रहने की संभावना है।

    उत्तराखंड में गर्मी के तेवर भी तल्ख हो गए हैं। यहां अप्रैल के महीने में सामान्य तापमान में 4-5 डिग्री अधिक होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    लू 

    इन राज्यों में चलेगी लू

    देश के कुछ राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में रविवार को लू चलने की संभावना जताई गई है।

    यहां तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रह सकता है। आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जाने से लू की स्थिति बनी हुई है।

    अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और गुजरात में गर्मी-उमस परेशान करेगी। आगामी 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बारिश
    गर्मी की लहर
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का ऐलान, जानें जरूरी दस्तावेज समेत सभी अहम बातें रेखा गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: बुजुर्ग महिला को एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर, ऐसे मामलों में क्या कहते हैं नियम?  बेंगलुरु
    बढ़ते तापमान के बीच आ गया बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरस सकते हैं बादल  होली
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती  जगदीप धनखड़

    बारिश

    उत्तर भारत में मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी  दिल्ली
    राजस्थान में 0.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  राजस्थान
    उत्तर भारत में बारिश से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा  जम्मू-कश्मीर
    चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, तूफान-बारिश की चेतावनी  दिल्ली NCR

    गर्मी की लहर

    दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच उपराज्यपाल का फैसला, श्रमिकों को 3 घंटे का आराम मिलेगा दिल्ली के LG (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
    बिहार में गर्मी से बुरा हाल, शेखपुरा में 50 छात्र स्कूल में बेहोश हुए बिहार
    दिल्ली के मुंगेशपुरा में अधिकतम तापमान 52 डिग्री के पार पहुंचा, कई इलाकों में बारिश  दिल्ली
    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल खान-पान

    राजस्थान

    दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक 30 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम  दिल्ली
    राजस्थान: जैसलमेर की यात्रा को मजेदार बनाने के लिए करें ये 5 काम लाइफस्टाइल
    एल्विश यादव अब झूठ बोलकर मुश्किलों में फंसे, फर्जी वीडियो पर दर्ज हुई FIR एल्विश यादव
    मार्च में करें भारत के इन खूबसूरत स्थानों की यात्रा, यादगार रहेगा आपका अनुभव यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025