LOADING...
उत्तर भारत में मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी 
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी अभी जारी है (तस्वीर: एक्स/@NEwinter_WX)

उत्तर भारत में मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी 

Jan 27, 2025
09:00 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी सुबह-शाम के वक्त शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ रही है। रविवार (26 जनवरी) को जहां तापमान 8.6 डिग्री रहा, वहीं सोमवार (27 जनवरी) को 7 डिग्री तक गिर गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी बारिश होने की संभावना जताई है। इस सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होगी, जिससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर तेज होगा।

शीतलहर 

इन राज्यों में जारी रहेगा शीतलहर का कहर 

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण कोहरे का असर कम हो गया है। दिन में निकल रही धूप से अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी जल्द दस्तक देगी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2-3 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में आज कोहरा नजर आया। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ में अभी कुछ दिन शीतलहर चलेगी।

ट्विटर पोस्ट

उत्तर प्रदेश में छाया नजर आया घना कोहरा 

Advertisement

गर्मी 

राजधानी में 8 साल बाद पड़ी ऐसी गर्मी 

दिल्ली NCR में कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 8 सालों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर मौसम सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। आज सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा नजर आया है और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री तक जा सकता है।

Advertisement

बर्फबारी 

पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी 

IMD के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी अभी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू और कश्मीर में कश्मीर घाटी में 1 फरवरी तक शुष्क मौसम रहने के साथ बादल छाए रहेंगे हालांकि, 30 जनवरी को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी। दूसरी तरफ दक्षिण भारत में अगले 2 दिनों में मानसून का प्रभाव खत्म हाे जाएगा। आज कुछ जगह बारिश होगी।

Advertisement