LOADING...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती कराया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती 

Mar 09, 2025
10:24 am

क्या है खबर?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की रविवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कार्डियक डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। AIIMS अस्‍पताल के सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ की हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनकी तबीयब बिगड़ने की सूचना पर राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

परेशानी

धनखड़ को क्या हुई परेशानी?

रिपोर्ट के अनुसार, 73 वर्षीय धनखड़ को सुबह बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल AIIMS पहुंचाया गया, जहां उन्हें डॉ राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं।

पुनरावृत्ति

धनखड़ की साल 2021 में भी बिगड़ी थी तबीयत 

उपराष्ट्रपति धनखड़ को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस साल 25 अक्टूबर को उन्हें मलेरिया हुआ था। इसी के चलते AIIMS के पुराने प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया था। उस दौरान उन्हें मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल की देखरेख में रखा गया था। उस समय धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।