NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल
    अगली खबर
    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल

    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल

    लेखन अंजली
    May 29, 2024
    11:07 pm

    क्या है खबर?

    बढ़ता तापमान गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है और इससे गर्मी से संबंधित विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें हीट स्ट्रोक भी शामिल है।

    हीट स्ट्रोक हाइपरथर्मिया का एक रूप है, जिसमें शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। इससे भ्रम और बेहोश हो जाने का भी खतरा बना रहता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जो हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं।

    #1

    नारियल पानी

    नारियल पानी शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जिस कारण इसका सेवन हीट स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है।

    इसमें कई विटामिनस खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिस वजह से यह कई स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक होता है।

    यहां जानिए खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे।

    #2

    नींबू पानी

    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में नींबू पानी भी मदद कर सकता है क्योंकि नींबू में विटामिन-C पाया जाता है, जिससे शरीर को न सिर्फ एनर्जी मिलती है बल्कि यह इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम भी करता है।

    नींबू में विटामिन-C के अलावा फास्फोरस, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक देने के साथ-साथ तरोताजा महसूस कराने में भी मदद कर सकते हैं।

    #3

    छाछ

    छाछ सफेद मक्खन को मथकर बनाई जाती है और इसमें मसाले और कुछ हर्बस मिलाए जा सकते हैं। इसका सेवन भी हीट स्ट्रोक से बचाए रखने में मदद कर सकता है।

    यह ड्रिंक कैल्शियम, विटामिन-B12, जिंक, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन से भरपूर होती है।

    इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसे पचाना आसान होता है। इसके अतिरिक्त यह हड्डियों के विकास करने, हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और तनाव को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।

    #4

    पुदीने का पानी

    पुदीने में मौजूद मेन्थॉल नामक खास तत्व त्वचा और मुंह के रिसेप्टर्स के साथ संपर्क करके शरीर में ठंडक पैदा कर सकता है।

    पुदीना विटामिन-A का एक अच्छा स्त्रोत है, जो कई तरह की स्वास्थ्य स्थितियों का इलाज कर सकता है।

    गर्मियों के दौरान आप इसका पानी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए पुदीने के पेस्ट को ठंडे पानी में मिलाएं, फिर इसमें थोड़ा मेपल सिरप मिलाकर इसका सेवन करें।

    यहां जानिए पुदीने के इस्तेमाल के विभिन्न तरीके।

    #5

    सत्तू का शरबत

    सत्तू का शरबत भी शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    बता दें कि सत्तू एक तरह का आटा होता है, जिसे भुने हुए चने, मक्का और बाजरा को पीसकर बनाया जाता है और इसका शरबत बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू मिलाएं, फिर इसमें स्वादानुसार चीनी और नींबू का रस मिलाएं और इसका सेवन करें।

    आप चाहें तो इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    गर्मी की लहर

    इस साल भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना, IMD की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग
    मध्य प्रदेश के 2 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार, लू से झुलसे लोग मध्य प्रदेश
    देश में अप्रैल से लेकर जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, लंबी रहेंगी गर्मी की लहरें भारतीय मौसम विभाग
    अप्रैल में ही दिखने लगेगा गर्मी का कहर, कई राज्यों में 20 दिन तक चलेगी लू भारतीय मौसम विभाग

    खान-पान

    खजूर-दूध से लेकर पालक पनीर तक, आयुर्वेद के अनुसार नहीं खाने चाहिए ये 5 खाद्य संयोजन स्वास्थ्य
    खाने योग्य इन फूलों से बनाए जा सकते हैं स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी   लाइफस्टाइल
    घर पर आसानी से बनाएं चना दाल के स्वादिष्ट सीख कबाब की रेसिपी, सभी करेंगे तारीफ  रेसिपी
    गर्मी को मात देने और वजन घटाने में मदद करते हैं ये 5 बीज वजन घटाना

    लाइफस्टाइल

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है श्रिंप स्क्वाट चैलेंज, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें एक्सरसाइज
    क्या कोकोनट शुगर स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है? जानिए इसके फायदे और जोखिम कारक खान-पान
    क्या आपके द्वारा खरीदे तरबूज में मिलावट है? इस तरह से लगाएं पता खान-पान
    ओरल सनस्क्रीन क्या है? जानिए इस नए ब्यूटी चलन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025