Page Loader
राजस्थान में 0.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम 
देश के कई राज्यों में कोहरा अभी भी नजर आ रहा है (तस्वीर: एक्स/@Pmkphotoworks)

राजस्थान में 0.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम 

Jan 28, 2025
09:18 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में दिन के समय तेज धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम शीतलहर अभी भी लोगों को सता रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 जनवरी और 1 फरवरी को 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। दूसरी तरफ आज सुबह उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में कोहरा देखा गया है।

शीतलहर 

राजस्थान में अभी और गिरेगा तापमान 

राजस्थान में मौसम भले ही साफ हो गया है, लेकिन शीतलहर का दौर जारी है। सोमवार को सबसे कम तापमान फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा संगरिया, सीकर, लूणकरणसर, करौली, पिलानी और माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री से कम दर्ज किया गया। उत्तरी हवाओं के कारण अगले 2-3 दिन में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि 29 जनवरी को जयपुर और भरतपुर में कहीं-कही हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

कोहरा 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छाया है कोहरा 

उत्तर प्रदेश में आज अयोध्या, सहारनपुर, प्रयागराज, मेरठ सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवा चलने से कंपकंपी छूट रही है। कानपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 29 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज मौसम शुष्क रहने और कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली 

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली NCR में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड ने लोगों को राहत दी है। IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हल्की धुंध रहेगी। मंगलवार (28 जनवरी) को सुबह हल्का कोहरा रहा और शाम को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं 29 जनवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ट्विटर पोस्ट

उड़ीसा में सुबह दिखा कोहरा