LOADING...
उत्तर भारत में बारिश से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा 
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

उत्तर भारत में बारिश से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा 

Jan 29, 2025
09:35 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते कुछ राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। दूसरी तरफ तेज धूप निकलने से कुछ जगह दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। 29 जनवरी से 3 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

बदलाव 

राजधानी में फिर बदलेगा मौसम

दिल्ली में दिन के वक्त तेज धूप के कारण जनवरी में ही गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है। 28 जनवरी को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री तक पहुंच गया, जो आज क्रमश: 25 और 8 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को बारिश के कारण ठंड की वापसी हो सकती है।

कोहरा 

उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रकोप जारी 

उत्तर प्रदेश में आज सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 31 जनवरी तक यहां मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रयागराज में महाकुंभ स्थल पर भी सुबह हल्का कोहरा नजर आया। राजस्थान में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे चला गया है। मंगलवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

प्रयागराज में सुबह दिखा हल्का कोहरा