NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओमिक्रॉन वेरिएंट: मुंबई में अफ्रीका से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन, गुजरात में RT-PCR टेस्ट जरूरी
    अगली खबर
    ओमिक्रॉन वेरिएंट: मुंबई में अफ्रीका से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन, गुजरात में RT-PCR टेस्ट जरूरी
    मुंबई में अफ्रीका से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट: मुंबई में अफ्रीका से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन, गुजरात में RT-PCR टेस्ट जरूरी

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 27, 2021
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। कई देशों ने नए वेरिएंट से प्रभावित देशों की उड़ानों पर रोक लगाई है तो कुछ ने वहां से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य किया है।

    भारत में भी इससे बचाव की तैयारी शुरू हो गई। मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अफ्रीका से आने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटाइन करने का फैसला किया है तो गुजरात सरकार ने RT-PCR टेस्ट अनिवार्य किया है।

    नया वेरिएंट

    ओमिक्रॉन वेरिएंट की स्पाइक प्रोटीन में हैं 32 म्यूटेशन

    दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में पाए गए कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का वैज्ञानिक नाम B.1.1.529 है और इसकी स्पाइक प्रोटीन में 32 म्यूटेशन हैं।

    इसमें P681H और N679K जैसे म्यूटेशन भी हुए हैं जो अल्फा और गामा जैसे वेरिएंट में पाए जा चुके हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है यह वेरिएंट वायरस के अन्य वेरिएंटों की तुलना में अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। इस वेरिएंट के अब तक 100 से अधिक मामले आ चुके हैं।

    आदेश

    BMC ने जारी किए क्वारंटाइन करने के आदेश

    केंद्र सरकार की ओर से नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी करने के बाद BMC ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। BMC ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले हर शख्स को क्वारंटाइन करने के आदेश जारी किए हैं।

    मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। सभी के सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। BMC ने शाम 5:30 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।

    जानकारी

    पेडनेकर ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

    मेयर पेडनेकर ने कहा कि क्रिसमस पर दुनिया भर से लोग मुंबई अपने परिवार के पास आते हैं। नया वेरिएंट चिंता का सबब बन गया है। इसलिए BMC पूरी तरह तैयार हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क पहनना चाहिए।

    सख्ती

    गुजरात सरकार ने अनिवार्य किया RT-PCR टेस्ट

    इधर, गुजरात सरकार ने भी नए वेरिएंट से बचाव के लिए ऐहतियाती कदम उठा लिया है।

    सरकार ने यूरोप, ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, हांगकांग से आने वाले सभी यात्रियों का हवाई अड्डों पर RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

    इन देशों से आने वाले यात्रियों को रिपोर्ट आने के बाद ही हवाई अड्डों से बाहर जाने दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को अपने स्वास्थ्य की निगरानी भी करनी होगी।

    जानकारी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के निर्देश

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और स्वास्थ्य सचिव को सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा नए वेरिएंट के मद्देनजर अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है।

    मांग

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की उड़ानों पर बैन की मांग

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नए वेरिएंट से प्रभावित देशों की उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की है।

    उन्होंने कहा, "राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला हवाई यात्रा की वजह से आया था। अब देश बड़ी मुश्किल से इस संकट से उबरा है। ऐसे में अब हमें नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के प्रयास करने चाहिए। ऐसे में प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगानी चाहिए।"

    मुद्दा

    सर्वदलीय बैठक में उठाया जाएगा मुद्दा- सिंह

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग में नए कोरोना वेरिएंट से निपटने के लिए सुझाव केंद्र सरकार के सामने रखेंगे। केंद्र सरकार को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की ज़रूरत है।

    उन्होंने कहा कि तत्काल कदम उठाने की ज़रूरत है। कहीं देर न हो जाए। कदम तब न उठाएं जब स्थिति हाथ से निकल जाए। सरकार को तत्काल कदम उठाते हुए उड़ानों पर रोक लगानी चाहिए।

    खतरा

    वैक्सीन और इम्यूनिटी को भी मात दे सकता है ओमिक्रॉन वेरिएंट

    बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की समिति ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक प्रकार करार देते हुए इसे 'ओमिक्रॉन' नाम दिया है।

    WHO द्वारा शुक्रवार को की गई यह घोषणा पिछले कुछ महीनो में वायरस के नए प्रकार के वर्गीकरण में पहली बार आई है। इस वेरिएंट पर चिकित्सा विशेषज्ञों का दावा है कि यह वैक्सीन और इम्यूनिटी सिस्टम को भी पूरी तरह मात दे सकता है। यही चिंता का विषय है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    गुजरात
    दक्षिण अफ्रीका
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक उर्फ ​​नट्टू काका का निधन बॉलीवुड समाचार
    बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर महाराष्ट्र
    फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    एक बार फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडरों के दाम, जानिये महानगरों में क्या है कीमत भारत की खबरें

    गुजरात

    तेज हुआ चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में शिफ्ट किए गए सैकड़ों कोरोना संक्रमित मुंबई
    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर मुंबई
    भारत के किन-किन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है ब्लैक फंगस का प्रकोप? दिल्ली
    साइक्लोन टाउते: नौसेना ने समुद्र से बरामद किए 22 शव, गुजरात में हुई 45 की मौत मुंबई

    दक्षिण अफ्रीका

    झारखंड में अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कई राज्यों के युवाओं का कर रहा था ब्रेनवॉश मुंबई
    इंश्योरेंस कंपनी ने माँगा व्यक्ति की मौत का प्रमाण तो लाश लेकर ऑफ़िस पहुँच गए घरवाले बीमा
    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? मनोरंजन
    अब तक किन-किन देशों से आए हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कम से कम एक साल तक सुरक्षा प्रदान करती है कोविड वैक्सीन- WHO प्रमुख वैज्ञानिक कोरोना वायरस वैक्सीन
    राज्य में लगी वैक्सीन से नौकरी जाना है मौलिक अधिकारों का उल्लंघन- केरल हाई कोर्ट केरल
    केंद्र सरकार ने दिया गुरु पर्व का तोहफा, कल से फिर खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान समाचार
    फाइजर दूसरी कंपनियों को भी देगी कोरोना के खिलाफ अपनी एंटी वायरल दवा बनाने की अनुमति अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025