Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से बचने को क्या-क्या जतन कर रहे देश?
दुनिया

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से बचने को क्या-क्या जतन कर रहे देश?

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से बचने को क्या-क्या जतन कर रहे देश?
लेखन भारत शर्मा
Nov 26, 2021, 08:14 pm 5 मिनट में पढ़ें
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से बचने को क्या-क्या जतन कर रहे देश?
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर कई देशों ने लगाए अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध।

दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में मिले कोरोना वायरस के 32 म्यूटेंट वाले नए वेरिएंट B.1.1.529 ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों समेत पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को अहम बैठक आयोजित की। जिसमें विशेषज्ञों ने नए वेरिएंट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। इसी बीच नए वेरिएंट से घबराए देशों ने अब ऐहतियाती कदम उठाना भी शुरू कर दिया है। यहां जानते हैं किन-किन देशों ने क्या-क्या कदम उठाए हैं।

नया वेरिएंट
नए वेरिएंट की स्पाइक प्रोटीन में हैं 32 म्यूटेशन

दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में पाए गए कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.1.529 है और इसकी स्पाइक प्रोटीन में 32 म्यूटेशन हैं। इसमें P681H और N679K जैसे म्यूटेशन भी हुए हैं जो अल्फा और गामा जैसे वेरिएंट में पाए जा चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेरिएंट वायरस के अन्य वेरिएंटों की तुलना में अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। तीनों देशों में इसके अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं।

#1
यूनाइटेड किंगडम ने छह देशों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध

एक ओर जहां अन्य देश यात्रा प्रतिबंधों को कम कर रहे हैं, वहीं नए वेरिएंट के सामने आने के बाद यूनाटेड किंगडम (UK) ने छह दक्षिण एशियाई देशों से आने वाली उड़ानों को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। इन देशों में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और बोत्सवाना शामिल है। ब्रिटिश स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा कि वैज्ञानिकों ने नए वेरिएंट को लेकर बड़ी चिंता जताई है। ऐसे में ऐहतियाती कदम उठाया गया है।

#2
जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका और उसके पड़ोसी देशों ने आने वाली उड़ानें रोकी

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने कहा कि सरकार ने बड़ी संख्या में म्यूटेंट के साथ सामने आए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को रोकने के लिए सख्त सख्त कदम उठाने का निर्णय किया है। इसके तहत दक्षिण अफ्रीका और उसके कुछ पड़ोसी देशों से आने वाली अधिकतर उड़ानों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि जर्मन नागरिकों को प्रवेश की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के बाद भी क्वारंटाइन में रहना होगा।

#3
इटली ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वालों पर लगाई रोक

इटली ने नए वेरिएंट से बचने के लिए पिछले 15 दिनों में दक्षिण अफ्रीका सहित उसके पड़ोसी देशों की यात्रा करने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने कहा कि सरकार ने उन लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा जो पिछले 15 दिनों में दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना, जिम्बॉब्वे, मोजाम्बिक, नामीबिया या स्वाजीलैंड की यात्रा पर गए हैं। हालातों में सुधार होने पर प्रवेश का निर्णय किया जाएगा।

#4
फ्रांस और का्रेएशिया ने भी लगाया प्रभावित अफ्रीकी देशों पर प्रतिबंध

इसी तरह फ्रांस और का्रेएशिया ने भी दक्षिण अफ्रीका सहित अत्यधिक खतरे वाले छह अफ्रीकी देशों से आने वाले उड़ानों पर अस्थाई रोक लगाने का निर्णय किया है। दोनों देशों की सरकार का कहना है कि नए वेरिएंट को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के छोटे, लेकिन घनी आबादी वाले प्रांत गौतेंग में जीनोम सीक्वेंसिंग में 100 लोगों में इस वेरिएंट की पुष्टि हो चकी है। ऐसे में ऐहतियाती कदम उठाना जरूरी है।

जानकारी
दक्षिण अफ्रीका ने प्रतिबंधों को बताया जल्दीबाजी

इधर, दक्षिण अफ्रीका ने छह दक्षिणी अफ्रीकी देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध को जल्दीबाजी बताया है। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नलेदी पंडोर ने कहा कि वह प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों से बात करने की कोशिश करेंगे।

#5
भारत ने दिए विशेष निगरानी के निर्देश

भारत सरकार ने तीनों देशों में पाए गए नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आ रहे यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग और टेस्टिंग करने को कहा है। सरकार ने कहा है कि नए वेरिएंट का जन स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, इसलिए इस पर नजर रखना जरूरी है। संक्रमित मिलने वालों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

जानकारी
यूरोपीय संघ ने दिया ऐहतियाती कदम उठाने का प्रस्ताव

इससे पहले सुबह यूरोपीय संघ के कार्यकारी उर्सुला वॉन डेर लेयेन के संघ के सभी देशों से नए वेरिएंट के खतरे से बचने के लिए दक्षिणी अफ्रीका और उसके पड़ोसी देशों से आनी वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया था।

चेतावनी
WHO की बैठक में विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

नए वेरिएंट को लेकर WHO ने शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की है। इसमें चर्चा के लिए पहुंचे विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि स्पाइक म्यूटेशन की अधिक संख्या के कारण वायरस की लोगों तक तेज पहुंच होगी और यह इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका के वायरोलॉजिस्ट ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने कहा, "हम देख सकते हैं कि वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। अगले कुछ दिनों चिकित्सा सुविधाओं पर दबाव बढ़ सकता है।"

जानकारी
वेरिएंट के प्रभावों को समझने के लिए कर रहे हैं काम- NICD

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) ने पहचाने गए नए वेरिएंट को लेकर कहा है कि चिकित्सा विशेषज्ञ वेरिएंट के संभावित प्रभावों को समझने के लिए समय से अधिक काम कर रहे हैं। जल्द ही ठोस उपाय किए जाएंगे।

परिणाम
यूरोपीय शेयर बाजार में दर्ज की गई गिरावट

B.1.1.529 वेरिएंट की खबर ने यूरोपीय बाजारों को हिला दिया। वहां के शेयरों के एक साल से अधिक समय सबसे बड़ी गिरावट का आसार बन गए हैं। बेंचमार्क STOXX 600 इंडेक्स (.STOXX) शुक्रवार को 2.5 प्रतिशत नीचे बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में यह 3.6 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गया। फ्रांस का CAC40 (.FCHI) 3.3 प्रतिशत तो UK का FTSE 100 (.FTSE) 2.6 प्रतिशत, जर्मनी का DAX (.GDAXI) 2.7 प्रतिशत और स्पेन का IBEX (.IBEX) 3.4 प्रतिशत नीचे गिर गया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
विश्व स्वास्थ्य संगठन
इटली
यूनाइटेड किंगडम (UK)
दक्षिण अफ्रीका
कोरोना वायरस
ताज़ा खबरें
व्हाट्सऐप में नए फीचर्स, वीडियो कॉल्स के लिए अवतार और डेस्कटॉप पर नया एडिटिंग टूल
व्हाट्सऐप में नए फीचर्स, वीडियो कॉल्स के लिए अवतार और डेस्कटॉप पर नया एडिटिंग टूल टेक्नोलॉजी
मारुति सुजुकी S-प्रेसो को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग
मारुति सुजुकी S-प्रेसो को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग ऑटो
मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर क्या बोला बागी खेमा?
मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर क्या बोला बागी खेमा? राजनीति
महाराष्ट्र: ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा में जश्न का माहौल, सरकार बनाने की तैयारी शुरू
महाराष्ट्र: ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा में जश्न का माहौल, सरकार बनाने की तैयारी शुरू राजनीति
जुलाई में हीरो मोटोकॉर्प के साथ-साथ ये बड़ी कंपनियां लेकर आ रहीं हैं नये इलेक्ट्रिक स्कूटर
जुलाई में हीरो मोटोकॉर्प के साथ-साथ ये बड़ी कंपनियां लेकर आ रहीं हैं नये इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटो
विश्व स्वास्थ्य संगठन
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच देशभर में वैक्सीन बांटेगा अमेरिका
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच देशभर में वैक्सीन बांटेगा अमेरिका दुनिया
मंकीपॉक्स: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 3,400 मामले, ज्यादातर संक्रमित यूरोप में
मंकीपॉक्स: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 3,400 मामले, ज्यादातर संक्रमित यूरोप में दुनिया
मंकीपॉक्स: 42 देशों में दर्ज हुए 2,103 मामले, 23 जून को WHO की अहम बैठक
मंकीपॉक्स: 42 देशों में दर्ज हुए 2,103 मामले, 23 जून को WHO की अहम बैठक दुनिया
कोलकाता में मिला पोलियो वायरस, क्या इससे देश को चिंतित होने की जरूरत है?
कोलकाता में मिला पोलियो वायरस, क्या इससे देश को चिंतित होने की जरूरत है? देश
मंकीपॉक्स का नाम बदलने और उसे वैश्विक आपातकाल घोषित करने पर क्यों विचार कर रहा WHO?
मंकीपॉक्स का नाम बदलने और उसे वैश्विक आपातकाल घोषित करने पर क्यों विचार कर रहा WHO? दुनिया
और खबरें
इटली
10 दिनों में 12 देशों में सामने आए मंकीपॉक्स के मामले, और बढ़ने की आशंका- WHO
10 दिनों में 12 देशों में सामने आए मंकीपॉक्स के मामले, और बढ़ने की आशंका- WHO दुनिया
दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों की लिस्ट जारी, जानें किस पायदान पर है भारत
दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों की लिस्ट जारी, जानें किस पायदान पर है भारत ऑटो
अमृतसर: इटली से आई एक ही उड़ान के 150 यात्री निकले कोरोना वायरस से संक्रमित
अमृतसर: इटली से आई एक ही उड़ान के 150 यात्री निकले कोरोना वायरस से संक्रमित देश
अमृतसर: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इटली से आई एक ही फ्लाइट के 125 यात्री
अमृतसर: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इटली से आई एक ही फ्लाइट के 125 यात्री देश
अगले साल वैक्सीन की 500 करोड़ खुराकों का उत्पादन करने को तैयार भारत- प्रधानमंत्री मोदी
अगले साल वैक्सीन की 500 करोड़ खुराकों का उत्पादन करने को तैयार भारत- प्रधानमंत्री मोदी देश
और खबरें
यूनाइटेड किंगडम (UK)
मंकीपॉक्स के मरीजों को पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह, हो सकते हैं संक्रमित
मंकीपॉक्स के मरीजों को पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह, हो सकते हैं संक्रमित दुनिया
क्या है मंकीपॉक्स बीमारी, जिसका UK में मामला सामने आया?
क्या है मंकीपॉक्स बीमारी, जिसका UK में मामला सामने आया? दुनिया
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच पश्चिमी देश रूस पर कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं?
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच पश्चिमी देश रूस पर कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं? दुनिया
यूक्रेन संकट पर किस देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
यूक्रेन संकट पर किस देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है? दुनिया
रूस-यूक्रेन तनाव: UK का यूरोप में सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का ऐलान
रूस-यूक्रेन तनाव: UK का यूरोप में सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का ऐलान दुनिया
और खबरें
दक्षिण अफ्रीका
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला देश
क्या है नया कोरोना वायरस 'नियोकोव' जिसको लेकर चीनी वैज्ञानिकों ने जारी की है चेतावनी?
क्या है नया कोरोना वायरस 'नियोकोव' जिसको लेकर चीनी वैज्ञानिकों ने जारी की है चेतावनी? दुनिया
वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों के लिए भी कम घातक है ओमिक्रॉन- अध्ययन
वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों के लिए भी कम घातक है ओमिक्रॉन- अध्ययन दुनिया
कोरोना संक्रमितों की संख्या का कोई मतलब नहीं, कम गंभीरता दर्शाता है डाटा- कोविड पैनल प्रमुख
कोरोना संक्रमितों की संख्या का कोई मतलब नहीं, कम गंभीरता दर्शाता है डाटा- कोविड पैनल प्रमुख देश
भारत में हुई कोरोना महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत, जानिए कब पहुंचेगी चरम पर
भारत में हुई कोरोना महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत, जानिए कब पहुंचेगी चरम पर देश
और खबरें
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,819 नए संक्रमित, सक्रिय मामले एक लाख पार
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,819 नए संक्रमित, सक्रिय मामले एक लाख पार देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,506 नए संक्रमित, लगभग एक लाख हुए सक्रिय मामले
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,506 नए संक्रमित, लगभग एक लाख हुए सक्रिय मामले देश
छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट, सरकार ने जारी किए आदेश
छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट, सरकार ने जारी किए आदेश देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,793 नए मामले, कम टेस्ट के कारण गिरावट
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,793 नए मामले, कम टेस्ट के कारण गिरावट देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022