NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर
    अगली खबर
    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर

    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर

    लेखन मुकुल तोमर
    May 17, 2021
    10:08 am

    क्या है खबर?

    चक्रवाती तूफान टाउते कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से होते हुए अब महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ बढ़ चला है और अगले 24 घंटे में यह और अधिक हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह मंगलवार सुबह तड़के गुजरात के तट से टकराएगा।

    चक्रवात को देखते हुए गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को दो दिन के लिए रोक दिया गया है। वहीं मुंबई में आज वैक्सीनेशन बंद रहेगा। शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    तबाही

    कर्नाटक औ गोवा समेत चार राज्यों में चक्रवात की तबाही

    शनिवार और रविवार को चक्रवात टाउते ने कर्नाटक, तमिनाडु, केरल और गोवा में जमकर तबाही मचाई और कम से कम छह लोगों की जान ले ली। ये मौतें कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में हुईं।

    कर्नाटक में सात जिलों के लगभग 70 गांव चक्रवात से प्रभावित हुए हैं और उडुपी जिले के नाडा स्टेशन पर सबसे अधिक 385 mm बारिश दर्ज की गई। राज्य में 71 घर, 76 नौकाएं और 271 बिजली के खंभे नष्ट्र हो गए हैं।

    गोवा

    गोवा में भी चक्रवात से भारी नुकसान

    गोवा में भी चक्रवात से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है और दो लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में 100 से अधिक घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं 100 को छोटा-मोटा नुकसान पहुंचा है।

    500 से अधिक पेड़ गिर गए हैं जिनके कारण कई रोड बंद हो गए हैं। ज्यादातार गोवा में अभी बिजली नहीं है।

    केरल के अलपुझा और महाराष्ट्र के पुणे में भी चक्रवात से नुकसान हुआ है।

    गुजरात

    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवात, सबसे अधिक नुकसान की आशंका

    चक्रवात टाउते से गुजरात में सबसे अधिक नुकसान होने का अंदेशा है और अभी यह इसी तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, टाउते मंगलवार सुबह 3 बजे के आसपास पोरबंदर और महुवा के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है।

    चक्रवात से देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, जामनगर, राजकोट, अमरेली और मोरबी आदि जिलों में नुकसान की आशंका है। राज्य में 1.5 लाख लोगों को तटीय इलाकों से सुरक्षित इलाकों तक पहुंचा दिया गया है।

    हवाएं

    175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

    मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के दौरान गुजरात के कुछ तटों पर हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं द्वारका, जामनगर और भावनगर जिलों में हवा की रफ्तार 120-150 से लेकर 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

    जूनागढ़ में समुद्र में लगभग तीन मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान भी लगाया गया है। अन्य जिलों में एक से ढाई मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।

    महाराष्ट्र

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भी दिखेगा असर

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ तटीय जिलों में भी तूफान का असर देखने को मिल सकता है। रायगढ़ को रेड जोन में डाला गया है, वहीं मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    मुंबई में मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है। जिले में कई कोरोना संक्रमितों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है और आज के लिए वैक्सीनेशन को भी बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट भी 11-2 बजे तक बंद रहेगा।

    चक्रवात

    इस साल भारत के तट से टकराने वाला पहला चक्रवाती तूफान

    टाउते इस साल भारत के तट से टकराने वाला पहला चक्रवाती तूफान है। इसे म्यांमार ने टाउते नाम दिया है। स्थानीय भाषा में इसका मतलब छिपकली होता है।

    बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के साथ-साथ वायुसेना और नौसेना की टीमें भी लगी हुई हैं। NDRF की 100 से अधिक टीमें तैनात हैं जिनमें से 50 से अधिक टीमें अकेले गुजरात में हैं।

    मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बैठक भी कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    कर्नाटक
    गुजरात
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    मुंबई

    'थाडम' की हिन्दी रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड समाचार
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    मानुषी छिल्लर को यूनिसेफ ने भारत में बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चुना बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के कहर के बीच उम्मीद की किरण; मुंबई में घटने लगे मामले, महाराष्ट्र में स्थिर महाराष्ट्र

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 12,584 नए मामले, 167 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी और निजी सहायक की मौत गोवा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,968 नए मामले, 202 मौतें भारत की खबरें
    टेस्ला ने बेंगलुरू में खोला पहला ऑफिस, अब देश में बेचेगी अपनी इलेक्ट्रिक कारें इलेक्ट्रिक वाहन

    गुजरात

    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली
    इन राज्यों के लोगों को महाराष्ट्र जाने के लिए दिखानी होगी कोरोना वायरस निगेटिव रिपोर्ट दिल्ली
    कोरोना वायरस: अब हिमाचाल के चार जिलों में लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू, 31 दिसंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद राजस्थान
    किन राज्यों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू और कोरोना संक्रमण को रोकने में ये कितना उपयोगी? मध्य प्रदेश

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में सामने आए रिकॉर्ड 3.61 लाख मामले, पहली बार 3,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    18-44 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाएगी महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.79 लाख मामले, 3,600 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025