NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवाती तूफान निसर्ग: इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें?
    अगली खबर
    चक्रवाती तूफान निसर्ग: इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें?

    चक्रवाती तूफान निसर्ग: इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 03, 2020
    12:49 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप से जूझ रहे महाराष्ट्र के लिए चक्रवाती तूफान निसर्ग नई आफत लेकर आएगा।

    यह दोपहर बाद महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, दमन और दीव और दादर और नागर हवेली को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    निसर्ग पिछली एक सदी में मुंबई से टकराने वाला सबसे भीषण चक्रवात होगा।

    ऐसे में जानते हैं कि लोगों को इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

    जानकारी

    BMC ने जारी की गाइडलाइंस

    बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने चक्रवात से पहले कुछ सावधानियां को सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि चक्रवात के दौरान लोगों को क्या करना है और क्या नहीं करना है।

    सावधानी

    चक्रवात से जुड़ी जानकारी के लिए 1916 डायल करें

    चक्रवात से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 1916 डायल करें और 4 दबाएं।

    बिजली और गैस की आपूर्ति को बंद कर दें।

    कमरें के बीच में रहें और अगर जरूरत पड़े तो किसी मजबूत फर्नीचर जैसे मेज या बेड आदि को मजबूती से पकड़कर इसके नीचे बैठ जाएं।

    सिर और गर्दन को बचाने के लिए हाथों का सहारा लें।

    अगर कहीं से गैस लीक हो रही है तो खिड़की खोल दें और तुरंत इमारत से बाहर निकलें।

    सावधानियां

    चक्रवात से पहले बरतें ये सावधानियां

    अफवाहों पर ध्यान न दें। शांत रहें और घबराएं नहीं।

    अपने मोबाइल की बैटरी को पूरा चार्ज कर लें ताकि जरूरत के समय काम आ सके।

    टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर मौसम की जानकारी देखते और सुनते रहें।

    महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ऐसी जगह रख दें, जहां पानी न पहुंच सके।

    जरूरी सामान के साथ एक आपातकालीन किट तैयार कर लें।

    जानवरों की सुरक्षा के लिए उन्हें खूंटे से खोल दें।

    जानकारी

    हल्के सामान को मजबूती से बांध दें

    अपने पास बैटरी से चलने वाली टॉर्च लाइट, ड्राय सेल्स आपातकालीन स्थितियों के लिए लंबे समय तक खराब न होने वाला खाना रख लें। इसके अलावा कचरे के डिब्बे जैसी उड़ सकने वाली चीजों को मजबूती से बांध दें।

    सावधानियां

    चक्रवात के दौरान और बाद में बरतें ये सावधानियां

    अगर आप अपने घर में हैं तो बिजली और गैस आपूर्ति को बंद कर दें।

    घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।

    अगर आपको घर में सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है तो साइक्लोन आने से पहले वहां से निकल जाएं।

    रेडियो पर समाचार और मौसम की जानकारी सुनते रहें।

    केवल उबला या क्लोरिन डालकर साफ किया पानी ही पीएं।

    सिर्फ आधिकारिक चेतावनियों पर भरोसा करें।

    घर में कमजोर या पुरानी दीवार के पास खड़े न हों।

    सावधान

    अगर आप घर से बाहर हैं तो?

    किसी भी टूटी हुई या कमजोर इमारत में शरण न लें।

    टूटे खंबे, तार और दूसरी नुकीली चीजों का ध्यान रखें।

    जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी कहीं सुरक्षित जगह शरण ले लें।

    अगर आप किसी शेल्टर में है तो वहीं रहें और आधिकारिक सलाह के बिना वहां से न निकलें।

    झूलते और ढीले तारों से सुरक्षित रखें।

    अगर आप वाहन चला रहे हैं तो बेहद सावधानी बरतें।

    अपने घर और आसपास के इलाके में कचरा इकट्ठा न होने दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    गुजरात
    महाराष्ट्र
    चक्रवात

    ताज़ा खबरें

    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान

    मुंबई

    मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    मुंबई: टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की कार पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार, जानिए मामला छत्तीसगढ़
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमित, देशभर में आंकड़ा 23 हजार पार महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: मुंबई में लक्षण दिखने और मौत होने के बीच मात्र 6.4 दिन का अंतर महाराष्ट्र

    गुजरात

    कोरोना वायरस: जिन 31 जिलों में रहते हैं सबसे ज्यादा प्रवासी, वहां मिले एक तिहाई मामले भारत की खबरें
    लॉकडाउन: सूरत में सड़कों पर उतरे प्रवासी मजदूर, वाहनों में की आगजनी और तोड़फोड़ भारत की खबरें
    लॉकडाउन के चलते दोस्त को सूटकेस में डालकर घर ला रहा था किशोर, पकड़ा गया कर्नाटक
    अहमदाबाद: COVID-19 अस्पताल में धर्म के आधार पर बनाए गए वार्ड, डॉक्टर बोले- सरकार का फैसला अहमदाबाद

    महाराष्ट्र

    बिहार: दिल्ली से वापस लौटे हर चार प्रवासी मजदूरों में एक कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली
    कोरोना वायरस: एशिया में सबसे अधिक तेजी से भारत में बढ़ रहे मामले भारत की खबरें
    महाराष्ट्र सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, मुंबई में होगी शराब की होम डिलीवरी मुंबई
    अलग-अलग राज्यों में हुए सड़क हादसों में 22 प्रवासी मजदूरों की मौत ओडिशा

    चक्रवात

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान तमिलनाडु
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर तमिलनाडु
    शुक्रवार को तट से टकराएगा फेनी चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट जारी, 100 ट्रेनें रद्द ओडिशा
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025