NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमित, देशभर में आंकड़ा 23 हजार पार
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमित, देशभर में आंकड़ा 23 हजार पार
    देश

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमित, देशभर में आंकड़ा 23 हजार पार

    लेखन भारत शर्मा
    April 24, 2020 | 10:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमित, देशभर में आंकड़ा 23 हजार पार

    देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन आगे बढ़ाने के बाद भी संक्रमण का प्रसार नहीं रुक रहा है। महाराष्ट्र की हालत सबसे ज्यादा खराब है, यहां पिछले 24 घंटों में 778 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,427 पहुंच गई है। इसी तरह 14 नई मौत के साथ मृतकों की संख्या 283 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है।

    मुंबई में एक दिन में बढ़े 522 संक्रमित

    महाराष्ट्र में सबसे बुरी हालत मुंबई की है, यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,025 पहुंच गई है। यह पूरे राज्य की संक्रमितों की संख्या का 65% है। मुंबई में गुरुवार को अब तक सबसे अधिक 522 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 167 पहुंच गई है। राज्य सरकार की ओर परीक्षणों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

    धारावी में सामने आए 25 नए मामले

    उधर, एशिया की सबसे झुग्गी बस्ती धारावी में गुरुवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। वहां संक्रमितों की कुल संख्या 214 हो गई है। इसी तरह एक नई मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 पहुंच गया है।

    मृतकों में से 79% पहले से थे अन्य बीमारी से ग्रसित

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि राज्य में अब तक हुई 283 लोगों की मौतों में से 78.9% यानी करीब 223 की उम्र 51-60 वर्ष के बीच थी और वह सभी अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। राज्य में गुरुवार को जिन 14 लोगों की मौत हुई है, उनमें से तीन की उम्र 40 से कम, नौ की 40-59 तथा दो 60 साल से अधिक थे। इनमें से सात को शुगर, अस्थमा और हृदय रोग की समस्या थी।

    गृहनिर्माण मंत्री के भी हुई संक्रमण की पुष्टि

    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद उन्होंने खुद को गत 10 दिनों से होम क्वारंटाइन कर रखा था, लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया और जांच कराई गई। जांच में उनके संक्रमण की पुष्टि हो गई।

    मुख्यमंत्री ठाकरे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    केंद्र सरकार ने मुंबई को हॉटस्पॉट के रूप में चिहि्नत किया है। इसके बाद सरकार ने प्रसार को रोकने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। BMC ने 21 अप्रैल के एक भी संक्रमण मिलने को लेकर कुल 813 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को राज्य में मृत्यु दर और संक्रमण के बढ़ने की दर को कम करने के लिए बेहतर प्रयास के निर्देश दिए हैं।

    महाराष्ट्र में प्रत्येक सात दिन में दोगुने हो रहे हैं मरीज

    महाराष्ट्र में तेजी के साथ संक्रमण फैल रहा है। चिकित्सा विभाग के अनुसार वर्तमान में यहां प्रत्येक सात दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारी को इस दर को 10 दिन पर लाने के निर्देश दिए हैं।

    देश में यह है संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 23,077 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,648 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह देश में वर्तमान में 17,610 लोगों का इलाज चल रहा है और 4,748 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    मुंबई

    मुंबई: टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की कार पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार, जानिए मामला छत्तीसगढ़
    मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: गृह मंत्रालय ने मुंबई और कोलकाता सहित इन जगहों की हालत बताई 'सबसे गंभीर' भारत की खबरें
    भारतीय नौसेना के 20 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री की रेल मंत्री से मांग, प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जाएं विशेष ट्रेनें पीयूष गोयल
    गुजरात: बीते एक सप्ताह में तीन गुना बढ़ी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या भारत की खबरें
    वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 619 विदेशी गिरफ्तार, अधिकतर तबलीगी जमात से संबंधित दिल्ली
    अच्छी खबर! भारत में लगातार कम हो रहा कोरोना वायरस R0, जानें क्या हैं इसके मायने भारत की खबरें

    उद्धव ठाकरे

    कोरोना वायरस: भारत में 80 प्रतिशत मरीजों में नहीं दिखे लक्षण, बने चिंता का विषय महाराष्ट्र
    पालघर मॉब लिंचिंग: पुलिस की मौजूदगी में हुई थी दो साधुओं समेत तीन की हत्या योगी आदित्यनाथ
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का प्रवासी मजदूरों से वादा- लॉकडाउन खत्म होने पर सरकार पहुंचाएगी घर महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: उड़ीसा और पंजाब के बाद महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने भी आगे बढ़ाया लॉकडाउन भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस पर काबू पाने में कैसे कामयाब रहा दक्षिण कोरिया? दक्षिण कोरिया
    कोरोना वायरस: रायबरेली में क्वारंटाइन सेंटर की बदहाली से परेशान हैं उपचार में लगे डॉक्टर उत्तर प्रदेश
    सरकार ने की नई पहल, 'विद्यादान' के जरिए आप कर सकते हैं छात्रो की मदद शिक्षा
    मध्य प्रदेश: छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, आंखें फोड़कर जान से मारने का प्रयास मध्य प्रदेश

    लॉकडाउन

    'अलादीन' सिद्धार्थ निगम को मिला हॉलीवुड से ऑफर, खुद दी जानकारी हॉलीवुड समाचार
    तोड़ा जाएगा आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट, लॉकडाउन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा: पांच जिलों में कोरोना वायरस के 85% एक्टिव केस, इन 10 जिलों में जीरो हरियाणा
    अमेरिका में सात बाघों और शेरों में हुई कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि न्यूयॉर्क शहर
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023