NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित
    अगली खबर
    मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित

    मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 22, 2020
    11:41 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों में से एक मुंबई के लिए बुरी खबर है।

    केंद्र सरकार की पांच सदस्यीय इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) ने बताया है कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले इस महीने के अंत तक 42,604 और 15 मई तक 6,56,407 हो सकते हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने गणितिय मॉडल के आधार पर 16 अप्रैल को यह अनुमान लगाया था।

    हालांकि, राज्य सरकार ने इस अनुमान से असहमति जताई है।

    जानकारी

    राज्य सरकार ने अनुमान में बताई खामियां

    इस अनुमान में कहा गया है कि मुंबई में जब मामले पीक पर होंगे तब 13,636 वेंटिलेटर और 4,83,000 आइसोलेशन बेड की कमी होगी। हालांकि, राज्य सरकार ने मंगलवार को मुंबई दौरे पर पहुंची IMCT को इस अनुमान में खामियां गिनाई थी।

    अनुमान

    केंद्र सरकार ने लगाया यह अनुमान

    द हिंदू के मुताबिक, 30 अप्रैल तक मुंबई में 30,481 बिना ऑक्सीजन सपोर्ट वाले आईसोलेशन बेड और 5,466 ऑक्सीजन सप्लाई वाले आईसोलेशन बेड की कमी होगी। जब संक्रमण के मामले 40,000 पार करेंगे तब शहर में 1,200 ICU बेड और 392 वेंटिलेटर की कमी होगी।

    इसके बाद जब 25 मई को मामले 6,56,407 होंगे, तब 27,688 आइसोलेशन बेड्स और 13,336 वेंटिलेटर की कमी होगी।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को यह अनुमान लगाया था।

    जानकारी

    मुंबई के ये इलाके होंगे प्रभावित

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में धारावी, वर्ली-महालक्ष्मी, मातुंग, परेल, अंधेरी वेस्ट, गोवांडी-मनखुर्द, नागपाड़ा और बाईकुल्ला इस खतरनाक वायरस की सबसे बुरी चपेट में होंगे। इन इलाकों में प्रकोप को रोकने के लिए 8,434 वॉलेंटियर की जरूरत होगी।

    महाराष्ट्र

    राज्य सरकार ने अनुमान के आधार पर शुरू की तैयारियां

    इस अनुमान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम इन अनुमानों को सिरे से खारिज नहीं कर रहे हैं। इस अनुमान के आधार पर राज्य ने तैयारियां तेज कर दी है। इस अनुमान में हर 3.8 दिन में मामले दोगुने होने की बात कही गई है, जो हमारे ख्याल से सही नहीं है।"

    उन्होंने कहा कि इन अनुमानों में ठीक होने वाले मरीजों और राज्य की तैयारियों जैसे पहलू का ध्यान नहीं रखा गया है।

    प्रतिक्रिया

    अलग-अलग अनुमानों को लेकर उलझन में राज्य और केंद्र सरकार- स्वास्थ्य अधिकारी

    वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों के बढ़ने का अनुमान लगाने के लिए कई मॉडल इस्तेमाल किए जा रहे हैं। किसी में कई हफ्तों में मामले एक लाख पहुंचने तो किसी में अगले कुछ दिनो में कई लाख मामले आने की बात कही गई है।

    उन्होंने कहा, "अनुमानों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार उलझन में है। हम अधिक संख्या वाले अनुमान को ध्यान में रखकर तैयारियां कर रहे हैं।"

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र के कुल मामलों में अधिकतर मुंबई से

    महाराष्ट्र में सामने आए 5,218 मामलों में से 66 प्रतिशत अकेले मुंबई से हैं। इसी तरह राज्य में हुई मौतों में आधी से ज्यादा मुंबई में हुई हैं। महाराष्ट्र में अब तक 251 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 60 प्रतिशत मुंबई में हुई हैं।

    राज्य सरकार की टास्क फोर्स के एक सदस्य ने कहा, "मामले बढ़ने के साथ हम सबसे बुरे दौर के लिए तैयार हो रहे हैं। मुंबई में जनसंख्या का घनत्व हमारे लिए चुनौती है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    भारत की खबरें

    मध्य प्रदेश: भोपाल गैस त्रासदी की जंग के पांच विजेताओं ने कोरोना से मानी हार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने चीन समाचार
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने की 170 हॉटस्पॉट और 207 सामान्य जिलों की पहचान स्वास्थ्य मंत्रालय
    अमेरिका द्वारा फंडिंग रोके जाने से WHO के कामों पर क्या असर पड़ेगा? चीन समाचार

    मुंबई

    यस बैंक: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अनिल अंबानी को किया तलब रिलायंस
    कोरोना वायरस: मास्क के नाम पर महिला को लगाया लाखों का चूना, इंजीनियर गिरफ्तार फ्रांस
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में एक की मौत, संदिग्ध मरीजों के हाथ पर मुहर लगाएगी सरकार भारत की खबरें
    मुंबई: कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले बुजुर्ग को करना पड़ा था सामाजिक भेदभाव का सामना महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय के दस्तावेज से खुलासा, भारत में शुरू हुआ लिमिटेड कम्युनिटी ट्रांसमिशन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में चुने गए प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का ऐलान उद्धव ठाकरे
    तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों और उनके संपर्क में आने वालों की तलाश तेज दिल्ली
    कोरोना वायरस के मरीज के बेड पर नवजात बच्चे और मां को लेटाया, दोनों संक्रमित भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    दिल्ली वालों को लॉकडाउन में फिलहाल कोई छूट नहीं, केजरीवाल बोले- हफ्ते बाद करेंगे समीक्षा नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन: इस बार शैक्षणिक सत्र होगा छोटा, पाठ्यक्रम कम करने की भी हो रही तैयारी शिक्षा
    3 मई के बाद भी ट्रेन और उड़ानों पर जारी रह सकती है पाबंदी- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन: सोमवार से इन सेवाओं और गतिविधियों पर मिलेगी छूट गृह मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025