NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अहमदाबाद: COVID-19 अस्पताल में धर्म के आधार पर बनाए गए वार्ड, डॉक्टर बोले- सरकार का फैसला
    अगली खबर
    अहमदाबाद: COVID-19 अस्पताल में धर्म के आधार पर बनाए गए वार्ड, डॉक्टर बोले- सरकार का फैसला

    अहमदाबाद: COVID-19 अस्पताल में धर्म के आधार पर बनाए गए वार्ड, डॉक्टर बोले- सरकार का फैसला

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 15, 2020
    09:29 am

    क्या है खबर?

    गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमितों और संदिग्धों के लिए 1,200 बेड का इंतजाम किया गया है।

    ये बेड दो वार्ड में लगे हैं और हैरानी की बात ये है कि इन वार्डों का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया है।

    यहां के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर गुणवंत राठौड़ का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देश पर एक वार्ड हिंदू मरीजों और दूसरा वार्ड मुस्लिम मरीजों के लिए बनाया गया है।

    बयान

    मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया राज्य सरकार का फैसला

    डॉक्टर राठौड़ ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "आमतौर पर महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड होते हैं, लेकिन यहां हमने हिंदू और मुस्लिम मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए हैं।"

    जब उनसे धर्म के आधार पर वार्ड के विभाजन की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि यह सरकार का निर्णय है और इस बारे में सरकार ही कुछ बता सकती है।

    बता दें, अस्पताल का एक ब्लॉक अहमदाबाद-गांधीनगर क्षेत्र के लिए COVID-19 अस्पताल में बदला गया है

    जानकारी

    अस्पताल में भर्ती हैं 186 लोग

    नियमानुसार संक्रमित मरीजों को संदिग्ध लोगों से अलग वार्ड में रखना होता है। फिलहाल इस अस्पताल में भर्ती कुल 186 लोगों में से 150 कोरोना वायरस संक्रमित हैं और बाकी संदिग्ध हैं। सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित 150 लोगों में से 40 मुस्लिम हैं।

    प्रतिक्रिया

    राज्य के उप मुख्यमंत्री बोले- मुझे मामले की जानकारी नहीं

    जब राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामने की जानकारी न होने की बात कही। पटेल ने कहा, "मुझे ऐसे किसी फैसले की जानकारी नहीं है। आमतौर पर तो महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग वार्ड होते हैं। मैं इस बारे में पूछताछ करुंगा।"

    इसी तरह अहमदाबाद के कलेक्टर ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था।

    बयान

    अस्पताल में भर्ती मरीज ने कही यह बात

    जब अस्पताल में भर्ती एक मरीज से बात की गई तो उसने बताया, "रविवार को A-4 वार्ड में भर्ती 28 पुरुषों के नाम पुकारे गए। उसके बाद हमें C-4 वार्ड में भर्ती कर दिया गया। हमें वार्ड से शिफ्ट करने की वजह नहीं बताई गई, लेकिन जो 28 नाम पुकारे गए वो सभी एक समुदाय से संबंधित थे। जब हमने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि 'दोनों समुदायों के लोगों के आराम' के लिए ये किया गया है।"

    कोरोना वायरस

    गुजरात में कितने मामले?

    बुधवार सुबह तक गुजरात में 650 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें से 59 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके थे, जबकि 28 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं अगर पूरे देश की बात करें 11,439 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9,756 सक्रिय मामले हैं, 1,305 ठीक हो चुके हैं और 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इसी बीच सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन बढाकर 3 मई तक कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    अहमदाबाद
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात

    रेप के आरोपी नित्यानंद की तलाश के लिए इंटरपोल ने जारी किया नोटिस कर्नाटक
    गणतंत्र दिवस परेड: गुजरात की झांकी का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज दिल्ली
    'आजादी' के नारे लगाने वालों को गुजरात के उप-मुख्यमंत्री की नसीहत, कहा- छोड़ सकते हैं देश दिल्ली
    #NationalTourismDay: ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें

    अहमदाबाद

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं हिमालय
    पुलवामा आतंकी हमले का समर्थन कर रहे कर्मचारियों को निलंबित कर रही हैं देशभर की कंपनियां पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया 'वन नेशन वन कार्ड', जानिये इससे जुड़ी खास बातें देश
    इंदौर लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी छत्तीसगढ़

    कोरोना वायरस

    क्या कोरोना वायरस पर काबू पाने के करीब है केरल? आंकड़ों के जरिए जानें भारत की खबरें
    भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए 15 पाकिस्तानी जवान और आठ आतंकी- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली-NCR में 3.5 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं दिल्ली
    अभी तक कोरोना वायरस के बारे में क्या-क्या जानते हैं वैज्ञानिक और कब तक आएगी वैक्सीन? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025