NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य?
    अगली खबर
    लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य?

    लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य?

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 29, 2020
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    देश में जारी लॉकडाउन का चौथा चरण अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है।

    माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में लॉकडाउन के पांचवें चरण की घोषणा कर सकते हैं।

    इस बार राज्य सरकारें केंद्र से सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां जारी रखने की उम्मीद कर रही हैं। राज्यों का कहना है कि बाकी इलाकों में छूट दी जाए, जिससे ज्यादा बाजार खुले और परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ सकें।

    लॉकडाउन

    कई राज्यों में शुरू हो चुकी है परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां

    लॉकडाउन-4 में केंद्र सरकार ने मामलों के आधार पर राज्यों को जोन निर्धारित करने और कई गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी थी।

    इसके बाद कई राज्यों ने निजी परिवहन, सीमित मात्रा में सार्वजनिक परिवहन, शॉपिंग मॉल्स और कॉम्पलेक्स को छोड़कर बाकी दुकानें खोलने और औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत कर दी थी।

    इसी दौरान केंद्र ने भी दो महीने बाद सीमित संख्या में घरेलू उड़ान सेवा को बहाल कर दिया था। अब पूरा ध्यान अगले चरण पर है।

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में हफ्ते में छह दिन खुलेंगी दुकानें

    छत्तीसगढ़ सरकार ने हफ्ते में छह दिनों तक दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।

    राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों की बहाली से अर्थव्यवस्था में जान फूंकने में मदद मिलेगी और रोजगार के मौके पैदा होंगे। बैठक में राज्य में ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को भी फिर से शुरू करने पर विचार किया गया है।"

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस के 399 मामले सामने आए हैं।

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर में बहाल होंगी अधिकतर गतिविधियां

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में शॉपिंग मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट, स्कूल-कॉलेज और जिम को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी।

    उन्होंने कहा, "क्वारंटाइन के नियम भी मौटे तौर पर वही रहेंगे। बाहर से आने वाले सभी लोगों के टेस्ट किए जाएंगे और उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाकइन किया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो लोग पॉजीटिव मिलेंगे, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।"

    जानकारी

    केरल में नहीं मिलेगी धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति

    केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि कई धार्मिक नेताओं ने उनसे धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति देने की मांग की है, लेकिन उन्हें थोड़े और समय इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने काम शुरू करने की अनुमति मांगी है।

    तेलंगाना

    केंद्र की गाइडलाइंस के इंतजार में तेलंगाना सरकार

    तेलंगाना सरकार ने इस बार कहा है कि वो अगले चरण में छूट देने का फैसला केंद्र की तरफ से गाइडलाइंस मिलने के बाद करेगी।

    पिछली बार राज्य सरकार ने केंद्र के ऐलान से पहले ही लॉकडाउन बढाने की घोषणा कर दी थी।

    अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग मॉल्स की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें खुल सकती हैं और सरकारी बसें चलाई जा सकती हैं। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएंगी।

    राजस्थान

    राजस्थान में होंगे कर्फ्यू और नॉन-कर्फ्यू जोन

    राजस्थान सरकार लॉकडाउन को कर्फ्यू और नॉन-कर्फ्यू जोन में बांटेगी। अधिकारियों ने बताया कि नोन-कर्फ्यू जोन में लगभग सभी गतिविधियों की शर्तों के साथ इजाजत दी जा सकती हैं, वहीं कर्फ्यू जोन में पहले की तरह पाबंदियां जारी रहेंगी।

    राज्य में 1 जून से सार्वजनिक यातायात के वाहनों का समय सुबह छह बजे से लेकर रात के आठ बजे तक किया जा सकता है।

    यहां अब तक 8,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    गुजरात

    गुजरात में जारी रह सकती हैं इस चरण की गाइडलाइंस

    राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

    लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार लॉकडाउन-4 की गाइडलाइंस को अगले चरण के लिए भी जारी रख सकती है।

    कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में गुजरात देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के बाद चौथे नंबर पर है।

    गुजरात में अब तक 960 मौत समेत 15,562 मामले सामने आए हैं। यहां मृतकों की संख्या महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक है।

    जानकारी

    ओडिशा में नहीं दी जाएगी कोई छूट

    ओडिशा में प्रवासी मजूदरों की वापसी के बाद पिछले 15 दिनों में तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, "हमारे लिए छूट देने का दायरा बहुत सीमित है। हम पहले स्थिति सामान्य करना चाहते हैं।"

    अन्य राज्य

    केंद्र की गाइडलाइंस के बाद फैसला लेंगे पंजाब और आंध्र प्रदेश

    पंजाब और आंध्र प्रदेश ने कहा है कि अभी उन्होंने लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर विचार नहीं किया है। दोनों राज्य केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

    पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा ने कहा कि इस मौके पर कुछ नहीं कहा जा सकता। राज्य में केंद्र द्वारा प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर बाकी सब की इजाजत है। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार 31 मई के बाद और किन गतिविधियों की इजाजत देता है।

    कोरोना वायरस

    बीते दिन देश में आए संक्रमण के रिकॉर्ड मामले

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं और इसी के साथ भारत नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।

    देश में अब तक 1,65,799 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है।

    इसके अलावा बीते दिन मदेश में कोरोना वायरस के 175 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या 4,706 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    महाराष्ट्र

    पुलिस की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने की 2,000 अर्धसैनिक बलों की मांग नरेंद्र मोदी
    #DailyReport: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,722 नए मामले, 134 की मौत दिल्ली
    कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले मुंबई
    मुंबई: कोरोना वायरस मरीजों के लिए रखे गए सभी बेड भरे, यह तरीका अपना रहे अस्पताल मुंबई

    राजस्थान

    बीते एक साल में देश में प्राकृतिक आपदाओं से हुई लगभग ढाई हजार लोगों की मौत गृह मंत्रालय
    कोरोना वायरस: देश के अधिकतर घरों में नहीं हैं हाथ धोने के पर्याप्त इंतजाम भारत की खबरें
    इस राज्य में 8वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    जयपुर के डॉक्टरों ने HIV की दवा से किया कोरोना वायरस संक्रमित महिला का इलाज जयपुर

    कोरोना वायरस

    क्रिकेट की वापसी के लिए ICC की गाइडलाइंस पर दिग्गजों की क्या राय है? क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस संकट: ऊबर इंडिया ने 600 कर्मचारियों को निकाला, ओला भी कर चुकी है छंटनी उबर
    मुंबई: कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, नहीं दी थी छुट्टी मुंबई
    अक्षय कुमार ने लॉकडाउन में शुरु की शूटिंग, अनोखा दिखा सेट का नजारा अक्षय कुमार

    लॉकडाउन

    देश में बीते 24 घंटों में 6,767 नए मामले, 1.31 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या हरियाणा
    घरेलू उड़ानों के संचालन में आया नया मोड़, महाराष्ट्र सरकार ने नहीं दी अनुमति महाराष्ट्र
    घरेलू उड़ान सेवा: आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य नहीं, यात्रियों को भरना होगा डिक्लेरेशन फॉर्म पश्चिम बंगाल
    जूम अकाउंट डिलीट करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीका माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025