NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में बीते 24 घंटों में 6,767 नए मामले, 1.31 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
    अगली खबर
    देश में बीते 24 घंटों में 6,767 नए मामले, 1.31 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

    देश में बीते 24 घंटों में 6,767 नए मामले, 1.31 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 24, 2020
    09:21 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,31,868 पहुंच गई है।

    रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,867 लोगों की मौत हुई है।

    बीते 24 घंटों में देश में 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई। यह एक दिन में मिले नए मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

    कोरोना वायरस

    इस तरह बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

    बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 20 मई को 5,609 नए मामले सामने आए थे। 21 मई को मामलों की संख्या में इजाफा देखा गया और 6,088 नए मरीज मिले। 22 मई को मरीजों की संख्या सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 6,654 पर पहुंच गई थी। 23 मई को एक बार फिर रिकॉर्ड टूटा और 6,767 नए मरीज मिले।

    बता दें, सरकार एक दिन बाद मरीजों की संख्या की जानकारी देती है।

    कोरोना वायरस

    ये तीन राज्य सबसे बुरी तरह प्रभावित

    देश में महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या 47,190 पहुंच गई है। यहां 1,577 लोगों की मौत हुई है और 13,404 लोग ठीक हुए हैं।

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 15,512 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें 103 लोगों की मौत हुई है।

    इसके बाद गुजरात का नंबर है, जहां कोरोना वायरस के 13,664 मामले हैं और 829 लोगों की मौत हुई है।

    जानकारी

    हरियाणा में अमेरिका से लौटे 21 लोग संक्रमित

    वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका से हरियाणा लौटे 73 में से 21 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मिशन का दूसरा चरण हाल ही में समाप्त हुआ है।

    फैसला

    उत्तर प्रदेश में सोमवार से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

    लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से राज्य से सभी सरकारी दफ्तर खोलने का फैसला किया है।

    सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, सोमवार से सभी दफ्तर 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोले जाएंगे। दफ्तर खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक रहेगा। इस दौरान कर्मचारी तीन शिफ्टों में काम करेंगे।

    आदेश में यह भी लिखा गया है कि कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें।

    रेलवे

    36 लाख प्रवासियों के लिए चलाई जाएंगे 2,600 ट्रेनें

    रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यादव ने शनिवार शाम को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगले 10 दिनों में 36 लाख अन्य प्रवासी मजदूरों के लिए 2,600 और ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

    इसका शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। रेलवे ने राज्यों को अपनी जरूरतें बताने को कहा है।

    उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति की बहाली की दिशा में रेलवे मंत्रालय की तरफ से 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।

    जानकारी

    दुनियाभर में कितने लोग संक्रमित

    रविवार सुबह तक दुनियाभर में 53 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.42 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 21.12 लाख लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    हरियाणा

    हरियाणा: बिना परीक्षा के अगली क्लास में भेजे जाएंगे छात्र, बाद में होंगी छूटी हुई परीक्षाएं CBSE
    कोरोना: हरियाणा में आइसोलेशन वार्ड से बेडशीट के सहारे भागने का प्रयास, नीचे गिरने से मौत भारत की खबरें
    पंजाब: कोरोना वायरस संक्रमण का डर, बेटे ने संक्रमित मां का शव लेने से किया इनकार पंजाब
    लॉकडाउन: जरूरतमंदों को खाना देने में हरियाणा और दिल्ली, शरण देने में केरल सबसे आगे भारत की खबरें

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के शिव मंदिर में दो पुजारियों की धारदार हथियार से हत्या बुलंदशहर
    कोरोना का प्रभाव: उत्तर प्रदेश में निवेश की तैयारी में हैं 100 से अधिक अमेरिकी कंपनियां भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: मई में शुरू होगा कॉपियों का मूल्याकंन, जानें कब आएगा रिजल्ट शिक्षा
    गाजियाबाद: लॉकडाउन के बीच घर का सामान लेने निकला युवक दुल्हन लेकर लौटा, मां पहुंची थाने गाज़ियाबाद

    कोरोना वायरस

    रेल यात्रा के लिए लोगों में दिखा उत्साह, दो घंटे में बुक हुए 1.5 लाख टिकट भारत की खबरें
    क्या कुत्ते सूंघ कर कोरोना वायरस संक्रमित का पता लगा सकते हैं? लंदन
    अयोध्या: राम जन्मभूमि के परिसर में खंडित मूर्तियां, शिवलिंग और मंदिर के अवशेष मिलने का दावा बाबरी मस्जिद विवाद
    महिला बोली- कोरोना वायरस संक्रमित पति लापता है; अस्पताल बोला- मौत होने पर संस्कार कर दिया तेलंगाना

    लॉकडाउन

    अगले महीने की शुरुआत से 200 नॉन-एसी ट्रेनें चलाएगा रेलवे, ऑनलाइन बुक होंगी टिकट गृह मंत्रालय
    लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे हैं अक्षय कुमार, जानिए कैसे अक्षय कुमार
    अलग-अलग राज्यों में हुए सड़क हादसों में 22 प्रवासी मजदूरों की मौत ओडिशा
    गोवा पहुंची पूजा बेदी ने क्वारंटाइन सेंटर की सफाई को लेकर उठाए सवाल, शेयर किया वीडियो गोवा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025