NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले

    कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    May 29, 2020
    10:21 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं और इसी के साथ भारत नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।

    देश में अब तक 1,65,799 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 175 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या 4,706 हो गई है।

    राज्यों की स्थिति

    इन राज्यों की है सबसे बुरी हालत

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 59,546 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है। राज्य में 1,982 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ा है।

    तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 19,372 नए मामले सामने आ चुके हैं और 145 मरीजों की मौत हुई है।

    दिल्ली में 316 मौत समेत 16,281 मामले और गुजरात में 960 मौत समेत 15,562 मामले सामने आए हैं।

    जानकारी

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 3,414 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 3,414 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 71,106 पहुंच गई है जो कुल मामलों की 42.88 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संक्या 89,987 है।

    राहत

    महज पांच प्रतिशत मरीजों को क्रिटिकल केयर की जरूरत

    कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बीच एक राहत भरी बात ये है कि बेहद कम मरीज गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं।

    27 मई तक 83,004 सक्रिय मामलों में से महज पांच प्रतिशत को किसी तरह की क्रिटिकल केयर की जरूरत थी। इनमें से 1,868 (2.25 प्रतिशत) को ICU की जरूरत पड़ी, जिनमें से तीन वेंटीलेंटर्स पर थे।

    वहीं 1,585 (1.91 प्रतिशत) ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

    लगभग हर राज्य में यही स्थिति है।

    दुनिया में स्थिति

    तुर्की को पीछे छोड़ नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत

    पूरी दुनिया में भारत की स्थिति की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में तुर्की को पीछे छोड़ भारत नौवां कोरोना सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है और यहां अब तक 17.21 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    ब्राजील (4.38 लाख), रूस (3.79 लाख), यूनाइटेड किंगडम (2.70 लाख), स्पेन (2.37 लाख), इटली (2.31 लाख), फ्रांस (1.86 लाख) और जर्मनी (1.82 लाख) भी भारत से आगे हैं।

    मौत

    मौतों के मामलों में चीन से आगे निकला भारत

    इस बीच भारत ने मौतों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया है और 13वां सबसे अधिक मौतों वाला देश बन गया है। 25 मई को भी भारत ने संक्रमितों की संख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा था।

    1.01 लाख मौतों के साथ अमेरिका इसमें भी सबसे ऊपर है। वहीं UK (37,919 मौत), इटली (33,142), फ्रांस (28,665 मौत), स्पेन (27,119 मौत) और ब्राजील (26,754 मौत) में भी 10,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    भारत की खबरें

    केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन बनेंगे WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे कार्यभार नरेंद्र मोदी
    नेपाली प्रधानमंत्री ने भारत पर लगाया कोरोना वायरस फैलाने का आरोप, कहा- भारतीय वायरस ज्यादा घातक चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख लोगों में से 7.9 लोग संक्रमित, दुनियाभर का आंकड़ा 62 इटली
    सुपर साइक्लोन 'अम्फान' ने मचाई तबाही, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चार की मौत ओडिशा

    दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से मांगे लॉकडाउन में ढील पर सुझाव, पूछा- क्या खुले, क्या नहीं नरेंद्र मोदी
    सपनों की दुनिया से कम नहीं हैं सोनम कपूर का दिल्ली में स्थित ससुराल, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    राजीव गांधी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स सहित 418 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    #DailyReport: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,722 नए मामले, 134 की मौत नरेंद्र मोदी

    तमिलनाडु

    कुख्यात डाकू वीरप्पन की बेटी हुई भाजपा में शामिल कर्नाटक
    इस सप्ताह चल रही इन बड़ी भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण बिहार
    सराहनीय: कैंसर रोगियों की विग बनाने के लिए 80 लड़कियों ने कटवा दिए अपने बाल अजब-गजब खबरें
    पर्यावरण को बचाने के लिए इन IAS अधिकारियों ने शुरू की सराहनीय पहल केरल

    महाराष्ट्र

    #DailyReport: कोरोना वायरस से 12वां सबसे प्रभावित देश बना भारत, मंंगलवार को 3,525 नए मामले भारत की खबरें
    पुलिस की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने की 2,000 अर्धसैनिक बलों की मांग नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले मुंबई
    मुंबई: कोरोना वायरस मरीजों के लिए रखे गए सभी बेड भरे, यह तरीका अपना रहे अस्पताल मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025