NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले
    देश

    कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले

    कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 14, 2020, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: अकेले महाराष्ट्र में देश के 33 प्रतिशत और मुंबई में 20 प्रतिशत मामले

    देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ते हुए 78,000 से पार पहुंच गए हैं। इनमें से 26,000 यानी एक तिहाई मामले अकेले महाराष्ट्र में हैं। पिछले 10 दिनों से यहां रोजाना 1,000 से ज्यादा से मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अगर अकेले मुंबई शहर की बात करें तो यहां 15,750 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। यह संख्या देश के कुल मामलों की लगभग 20 प्रतिशत और महाराष्ट्र के मामलों की 50 प्रतिशत से ज्यादा है।

    देश में कुल कितने लोग संक्रमित?

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 78,000 पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 3,722 नए मामले सामने आए और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 78,003 हो गई। इसके अलावा लगातार दूसरे कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ और मंगलवार के 122 के मुकाबले कल 134 लोगों की मौत हुई। अब तक कुल 2,549 की मौत हो चुकी है।

    10 राज्यों में 90 प्रतिशत मामले

    देश के 10 राज्यों में कुल मामलों में से 90 प्रतिशत संक्रमित लोग है। हालांकि, दूसरे राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और ये मिलाकर एक बड़ी संख्या बनते हैं। बिहार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में यह संख्या जहां 1,000 के पास पहुंच रही हैं, वहीं हरियाणा में अब तक 793 और ओडिशा में 538 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले चंडीगढ़ शहर में 189 और झारखंड राज्य में 189 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं।

    महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले

    बुधवार को 3,700 में से महाराष्ट्र में लगभग 1,500 और तमिलनाडु में 509 मामले सामने आए। तमिलनाडु में बुधवार को नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई। इससे पहले पिछले कुछ दिनों से यहां रोजाना 700-800 नए मरीज मिल रहे थे। बुधवार शाम तक यहां कुल संक्रमितों की संख्या 9,227 पहुंच गई। संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या के मामले में तमिलनाडु का स्थान महाराष्ट्र (25,922) और गुजरात (9,268) के बाद तीसरा है।

    पंजाब में नए मामलों की रफ्तार पर लगी रोक

    पंजाब में इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं के संक्रमित पाए जाने के बाद मामलों की संख्या एकदम से बढ़ी थी। हालांकि, अब इस रफ्तार पर लगाम लगी है और पिछले कुछ दिनों में नए मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। बुधवार को राज्य में सिर्फ 10 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,924 पहुंच गई है। यहां 32 लोगों की मौत हुई है।

    प्रवासी मजदरों की वापसी के साथ यहां बढ़ा संक्रमण

    प्रवासी मजूदरों की घर वापसी के कारण भी कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। ओडिशा में पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे मामले प्रवासी मजदूरों से या उनके संपर्क में आए लोग हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश में गुजरात और मुंबई से आए प्रवासी मजूदरों में से 73 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब ऐहतियात के तौर पर तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना से आ रहे लोगों को सीमा पर रोककर क्वारंटाइन करना शुरू किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    तमिलनाडु
    गुजरात
    महाराष्ट्र

    मुंबई

    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    मुंबई कोर्ट का आदेश- सार्वजनिक जगह पर न किया जाए तो सेक्स कार्य अपराध नहीं सेक्स वर्कर
    मुंबई: व्यक्ति ने पुलिस को दी शहर में बम धमाके करने की धमकी, पकड़ा गया बम धमाके की धमकी

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: बिजली मंत्री वी सेंथिल के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा आयकर विभाग
    अब तमिलनाडु में अमूल दूध पर विवाद, मुख्यमंत्री स्टालिन ने अमित शाह को लिखा पत्र अमूल
    तमिलनाडु: चबाने वाले तंबाकू और गुटखा पर प्रतिबंध 1 साल के लिए बढ़ाया गया तंबाकू
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जल्लीकट्टू, कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ को ठहराया कानूनी तौर पर वैध जल्लीकट्टू

    गुजरात

    गुजरात: पिता ने 25 साल बाद बेटे संग दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, दोनों को मिली सफलता बोर्ड परीक्षाएं
    प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने पर अरविंद केजरीवाल को गुजरात कोर्ट का समन  नरेंद्र मोदी
    धीरूभाई अंबानी का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर जनता के लिए खुला, यहीं हुआ था उनका जन्म मुकेश अंबानी
    गुजरात: दाहोद और जूनागढ़ में धार्मिक स्थलों को क्यों तोड़ा गया? गुजरात हाई कोर्ट

    महाराष्ट्र

    नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA नितिन गडकरी
    शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन अरविंद केजरीवाल
    महाराष्ट्र: MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 44 सीटों पर सहमति- रिपोर्ट लोकसभा चुनाव
    महाराष्ट्र: इस साल सड़क हादसों में गई 4,922 लोगों की जान, आधे से अधिक बाइक चालक सड़क दुर्घटना

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023