NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सिर्फ महाराष्ट्र और पंजाब ही नहीं, इन राज्यों में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज
    अगली खबर
    सिर्फ महाराष्ट्र और पंजाब ही नहीं, इन राज्यों में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज

    सिर्फ महाराष्ट्र और पंजाब ही नहीं, इन राज्यों में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 08, 2021
    08:49 am

    क्या है खबर?

    कई हफ्तों तक नियंत्रण में रहने के बाद देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर गति पकड़ी है।

    फरवरी की शुरुआत में जहां पूरे देश में रोजाना 10,000-12,000 के बीच मामले सामने आ रहे थे, वहीं इन दिनों रोजाना अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

    महाराष्ट्र के साथ-साथ पंजाब की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। इन दोनों राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

    कोरोना वायरस

    गुजरात में मिल रहे 500 से अधिक मामले

    महाराष्ट्र और पंजाब के अलावा गुजरात में भी दैनिक मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

    पिछले दो दिनों से यहां रोजाना 500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। यहां पर नए साल की शुरुआत से ही दैनिक मरीजों की संख्या में गिरावट देखी जा रही थी।

    8 फरवरी को यह संख्या घटकर 232 तक पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद यहां संक्रमण की गति तेज हो गई और अब यहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं।

    जानकारी

    दिल्ली में रोज मिल रहे 300 से अधिक मरीज

    इसी तरह राजधानी दिल्ली में भी कई हफ्तों बाद रोजाना 300 से अधिक नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। हालांकि, यह पीक के मुकाबले बहुत कम है, लेकिन यह एक नई लहर की शुरुआत भी हो सकती है।

    कोरोना वायरस

    कई राज्यों में एक जैसा ट्रेंड

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ऐसा ही इजाफा हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में भी मरीजों की संख्या में उछाल नजर आ रहा है।

    गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों में मामलों में इजाफे का एक जैसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। फरवरी के पहले हफ्ते तक जहां इन राज्यों में मामले घट रहे थे तो उसके बाद से यहां मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

    कोरोना वायरस

    राष्ट्रीय स्तर पर भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

    इन राज्यों की तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी मरीजों की संख्या के ग्राफ में वृद्धि देखी जा रही है।

    फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में यह ग्राफ अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया था और उसके बाद इसमें बढ़ोतरी हो रही है।

    शुक्रवार और शनिवार को देशभर में रोजाना 18,000 से ज्यादा मरीज मिले, जो 1 जनवरी को मिले 19,079 मामलों के बाद सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मौतों की संख्या नहीं बढ़ रही है।

    जानकारी

    महाराष्ट्र और पंजाब में भेजी गईं टीमें

    महाराष्ट्र में जहां दैनिक मरीजों की संख्या 10,000 के पार पहुंच गई है, वहीं पंजाब में बीते तीन दिनों में दो बार 1,000-1,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। यहां स्थिति को काबू में करने के लिए केंद्र की तरफ उच्च-स्तरीय टीमें भेजी गई हैं।

    महाराष्ट्र और पंजाब

    संक्रमण की रफ्तार में इजाफे की वजह स्पष्ट नहीं

    महाराष्ट्र की तुलना में पंजाब में दैनिक मरीजों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन दोनों राज्यों में संक्रमण की गति लगभग एक जैसी है।

    महाराष्ट्र में जहां रोजाना मिलने वाले 2,000 मरीजों की संख्या 10,000 पार हुई है, वहीं पंजाब में रोजाना 150 से कम मामले सामने आ रहे थे। अब यह संख्या 1,000 से पार हो गई है।

    इन राज्यों में मरीजों की संख्या की बढ़ोतरी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    पंजाब
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    हरियाणा

    कृषि कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    कृषि कानून: आज दिल्ली के पास ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान, बदले गए कई रूट दिल्ली
    कोरोना: वैक्सीनेशन की शुरुआत से पहले शुक्रवार को देश के सभी जिलों में होगा पूर्वाभ्यास उत्तर प्रदेश
    आंदोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या, सिंघु बॉर्डर पर जहर खाकर दी जान दिल्ली

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अमरावती में फिर से लागू किया लॉकडाउन अमरावती
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,193 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई समेत कई जिलों में लगाई गईं पाबंदियां मुंबई
    महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता मुंबई

    पंजाब

    सोमवार को भूख हड़ताल पर किसान, 25-27 दिसंबर तक हरियाणा के टोल नाके फ्री करेंगे दिल्ली
    किसानों की भूख हड़ताल की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया किसान
    भारत-पाक सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने भगाया; 11 हैंड ग्रेनेड मिले भारत की खबरें
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी ने किया आत्महत्या का प्रयास दिल्ली पुलिस

    कोरोना वायरस

    कोरोना से मुक्त होने वाला पहला राज्य बना अरुणाचल प्रदेश, एक भी सक्रिय मामला नहीं अरुणाचल प्रदेश
    कोरोना महामारी के कारण भारत समेत निम्न-मध्य आय वाले 65 प्रतिशत देशों ने घटाया शिक्षा बजट भारत की खबरें
    अप्रैल तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम- पेट्रोलियम मंत्री भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पुणे में 14 मार्च तक बढ़ाई गईं पाबंदियां, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद पुणे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025