NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच किन-किन राज्यों ने आगे बढ़ाया लॉकडाउन?
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच किन-किन राज्यों ने आगे बढ़ाया लॉकडाउन?

    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच किन-किन राज्यों ने आगे बढ़ाया लॉकडाउन?

    लेखन भारत शर्मा
    May 05, 2021
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने लगभग पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। इसको देखते हुए अब देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की मांग उठने लगी है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

    तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आने पर अब राज्यों ने लॉकडाउन और पाबंदियों को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

    आइये, जानते हैं कि किन-किन राज्यों ने लॉकडाउन और पाबंदियों को आगे बढ़ाया है।

    #1 #2

    छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाया लॉकडाउन

    छत्तीसगढ़ में सोमवार को 25 जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। जबकि, राजधानी रायपुर मे 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य में मंगलवार को 15,758 नए मामले सामने आए हैं और 210 मरीजों की मौत हुई है।

    इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले इसे गुरुवार तक के लिए लागू किया गया था। राज्य में मंगलवार को 25,770 नए मामले आए और 351 की मौत हुई है।

    #3 #4

    बिहार और ओडिशा में भी लागू हुआ लॉकडाउन

    ओडिशा सरकार ने 5 से 19 मई तक लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। यहां मंगलवार को 8,216 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई है।

    इसी तरह बिहार में भी 5 से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में 14,794 नए मामले आए हैं और 105 की मौत हुई है।

    जानकारी

    दिल्ली में भी 10 मई तक बढ़ाया गया है लॉकडाउन

    दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह लॉकडाउन को 10 मई तक बढ़ा दिया है। बता दें कि सरकार ने यहां 19 अप्रैल से लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे दो बार बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को यहां संक्रमण 19,953 नए मामले सामने आए हैं।

    #5 #6

    महाराष्ट्र और पंजाब में 15 मई तक लागू है लॉकडाउन

    पिछले सप्ताह महाराष्ट्र में कर्फ्यू जैसे लॉकडाउन को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया था। राज्य में इसकी शुरुआत 5 अप्रैल से हुई थी, लेकिन तीन बार बढ़ाया जा चुका है। मंगलवार को यहां संक्रमण के 51,880 नए मामले आए और 891 लोगों की मौत हुई है।

    इसी तरह पंजाब सरकार ने भी मिनी लॉकडाउॉन, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को 15 मई तक बढ़ा दिया है। यहां मंगलवार को 7,514 मामले आए और 173 की मौत हुई है।

    #7 #8 #9

    राजस्थान, कर्नाटक और झारखंड में भी लागू है लॉकडाउन

    राजस्थान में 2 मई को लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। पहले यह 3 मई तक लागू था। यहां मंगलवार को 16,974 नए मामले आए और 154 लोगों की मौत हुई है।

    इसी तरह कर्नाटक सरकार ने 27 अप्रैल से 12 मई तक लॉकडाउन लगा रखा है। यहां 44,631 नए मामले आए हैं और 231 की मौत हुई है।

    झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 6 मई तक लॉकडाउन लगा रखा है। यहां 5,974 नए मामले आए हैं।

    जानकारी

    गुजरात और मध्य प्रदेश में जारी है नाइट कर्फ्यू

    गुजरात के 29 शहरों में नाइट कर्फ्यू जारी है। यहां मंगलवार को 13,050 नए मामले आए और 131 की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में 7 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू'लागू है। यहां 12,236 नए मामले सामने आए हैं और 98 मरीजों की मौत हुई है।

    #10 #11 #12

    असम, तमिलनाडु और केरल में भी लागू है पाबंदियां

    असम में 27 अप्रैल से 7 मई तक रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। इसी तरह यहां बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

    इसी तरह तमिलनाडु में 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गई हैं।

    केरल में मंगलवार से 9 मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। यहां प्रतिदिन तेजी से मामलों में इजाफा हो रहा है।

    जानकारी

    पश्चिम बंगाल में सभी तरह की सभाओं पर लगाई गई है रोक

    पश्चिम बंगाल में आठवें चरण का मतदान होने के बाद पिछले सप्ताह हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियों की घोषणा की गई है। राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 17,639 नए मामले सामने आए हैं और 107 मरीजों की मौत हुई है।

    अन्य

    देश के अन्य राज्यों में यह है स्थिति

    गोवा के सभी पर्यटका स्थलों पर 10 मई लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक है।

    आंध्र प्रदेश में 6 मई से दो सप्ताह के आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। यहां पहले नाइट कर्फ्यू लागू था।

    तेलंगाना में 8 मई तक नाइट कर्फ्यू जारी है। पुडुचेरी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

    नगालैंड में 14 मई तक आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है।

    जानकारी

    मिजोरम और जम्मू-कश्मीर में यह है स्थिति

    आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों पर 3 से 10 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। इसके अलावा सभी जिलों में नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा।

    संक्रमण

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए और 3,780 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है। इनमें से 2,26,128 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    कोरोना: उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले दो लाख से पार, कैसे बिगड़ते गए हालात? लखनऊ
    महाराष्ट्र: 22 साल के भतीजे को लगी कोरोना वैक्सीन, विवादों में आए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देवेंद्र फडणवीस
    कोरोना: महाराष्ट्र सरकार ने जारी की संशोधित गाइडलाइंस, अब चार घंटे ही खुलेंगी किराना की दुकानें मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले, 2,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें

    उत्तर प्रदेश

    आगरा-कानपुर हाईवे पर कार और कंटेनर की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत, तीन घायल कानपुर
    उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया सड़कों और फुटपाथों पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने का निर्देश योगी आदित्यनाथ
    गाजियाबाद: मंदिर में पानी पीने पर मुस्लिम बच्चे को पीटा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा मुस्लिम
    उत्तर प्रदेश: पत्रकारों से मारपीट मामले में अखिलेश यादव सहित 21 के खिलाफ मामला दर्ज समाजवादी पार्टी

    कोरोना वायरस

    मशहूर फिल्म समीक्षक राजीव मसंद वेंटिलेटर पर, कोरोना के कारण बिगड़ी तबीयत बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: मरीजों को क्यों और कितनी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और कॉन्सेंट्रेटर्स कितने कारगर? कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की दिल्ली में सेना की तैनाती करने की तैयारी दिल्ली
    कोरोना के कारण प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज टली प्रभास

    लॉकडाउन

    ब्राजील: थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एक दिन में हुईं 4,000 से अधिक मौतें अमेरिका
    दिल्ली में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन, नई पाबंदियां जल्द होंगी लागू- अरविंद केजरीवाल दिल्ली
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच कई देशों में फिर से लगने लगीं पाबंदियां भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर: इन राज्यों ने लिए लागू किया नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025