NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले, 2,000 से ज्यादा मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले, 2,000 से ज्यादा मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले, 2,000 से ज्यादा मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 21, 2021
    09:58 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,95,041 नए मामले सामने आए और 2,023 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। इनमें से 1,82,553 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख के आंकड़े को पार करके 21,57,538 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.67 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,67,457 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,32,76,039 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 85.56 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,39,357 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 27.10 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 39,01,359 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 61,343 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 12,72,645 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,978 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 11,98,644 मामलों और 13,646 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,76,987 मामलों और 7,472 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 62,097 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 519 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद बिगड़ चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 19,577 लोगों को संक्रमित पाया गया और 28 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 21,794 मामले सामने आए और 149 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 8,987 नए मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 13,01,19,310 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 29,90,197 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 14.26 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.26 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 30.41 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.18 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.68 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.40 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.78 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    भारत की खबरें

    भारत में 18 अप्रैल को 14 घंटे के लिए बाधित रहेगी RTGS सेवा- RBI देश
    अपकमिंग मोटो G60 में मिलेगा 108MP का प्राइमरी सेंसर, सामने आई जानकारी एंड्रॉयड
    मार्च में खूब बिके पैसेंजर वाहन, अन्य सेगमेंट्स की भी बिक्री बढ़ी ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 1.61 लाख मामले, 879 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच राज्यों में वैक्सीन और बिस्तरों की पड़ रही कमी वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: फिर टूटा रिकॉर्ड, देश में बीते दिन सामने आए 1.26 लाख मामले भारत की खबरें
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लागू किए गए हैं? दिल्ली
    कोरोना वैक्सीन की कमी के दावों के बीच महाराष्ट्र को 17 लाख खुराकें भेजेगी केंद्र सरकार केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन रिकॉर्ड लगभग 2.74 लाख नए मामले और 1,619 मौतें कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र ने छह राज्यों को घोषित किया 'संवेदनशील', यात्रियों को दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच दिल्ली में आज रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू दिल्ली
    कोरोना: देश में केवल 37 फीसदी फ्रंटलाइन और स्वास्थ्यकर्मियों को लग पाई है वैक्सीन भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुए अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने की पुष्टि अक्षय कुमार
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देश में आठ दिन में 10 लाख मामले कोरोना वायरस
    कोरोना के डर के कारण तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग से किया इनकार- रिपोर्ट मुंबई
    महाराष्ट्र: मामूली लक्षण होने पर भी कोविड बेडों को घेर रहे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर- मंत्री मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025