NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.82 लाख मरीज, रिकॉर्ड 3,780 मौतें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.82 लाख मरीज, रिकॉर्ड 3,780 मौतें
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.82 लाख मरीज, रिकॉर्ड 3,780 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 05, 2021 | 09:50 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.82 लाख मरीज, रिकॉर्ड 3,780 मौतें

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए और 3,780 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है। इनमें से 2,26,128 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गई है।

    बीते दिन ठीक हुए 3.38 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,38,315 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,69,51,731 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 81.91 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,41,299 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 29.48 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 48,22,902 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 71,742 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 17,01,979 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,507 मौतें हुई हैं। इसी तरह 16,90,934 मामलों और 16,538 मौतों के साथ कर्नाटक और 11,84,028 मामलों और 8,289 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 51,880 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 891 मरीजों की मौत हुई। राज्य में पिछले कुछ दिन से स्थिति में सुधार हो रहा है। इसी तरह केरल में 37,190 लोगों को संक्रमित पाया गया और 57 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 44,631 मामले सामने आए और 292 मौतें हुईं। आंध्र प्रदेश में 20,034 नए मामले सामने आए और 82 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 16,04,94,188 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 14,84,989 खुराकें लगाई गईं। देश में सभी व्यस्कों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है।

    दुनियाभर में 15.39 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 15.39 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 32.23 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.25 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.78 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.48 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.11 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    भारत की खबरें

    अब हवा में फैल रहा है कोरोना वायरस? WHO की गाइडलाइंस में शामिल वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: अब 31 मई तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे केंद्रीय कार्यालय- सरकार केंद्र सरकार
    भारत में मिला कोरोना वायरस का एक और नया स्ट्रेन, 2.5 गुना अधिक है संक्रामक- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    भारत में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, नाइट कर्फ्यू कारगर नहीं- AIIMS निदेशक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    महाराष्ट्र

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार, बीते दिन मिले 3.57 लाख मरीज भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमा करने में कैसे सफल रही मुंबई? मुंबई
    महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रकों के जरिये महाराष्ट्र में पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर, शुरू की यह पहल भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.92 लाख मामले, रिकॉर्ड 3,689 मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना संकट: भारत को मिल रही विदेशी मदद कहां जा रही है? सरकार ने बताया दिल्ली
    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित? दीपिका पादुकोण
    कोरोना टेस्टिंग पर ICMR की नई गाइडलाइंस, RT-PCR टेस्ट की संख्या कम करने को कहा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    कोरोना काल में मदद के लिए ऋतिक ने हॉलीवुड स्टार्स के साथ जुटाए 27 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    निक्की तंबोली के भाई का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने लिखा भावुक पोस्ट बिग बॉस
    ट्विटर पर यूजर ने सोनू सूद को बताया धोखेबाज, कंगना रनौत ने लाइक किया ट्वीट कंगना रनौत
    रवीना टंडन ने कोरोना मरीजों के लिए किया 300 ऑक्सीजन सिलेंडरों का इंतजाम कोरोना वायरस
    कोरोना के कारण प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज टली प्रभास

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: अमेरिका और यूरोप में किशोरों पर इस्तेमाल होगी फाइजर की वैक्सीन, जल्द मिलेगी मंजूरी अमेरिका
    कोरोना: इसी महीने शुरू होगा सीरम इंस्टीट्यूट की दूसरी वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल भारत की खबरें
    मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में लावारिश हालत में खड़ा मिला लाखों वैक्सीन से भरा ट्रक मध्य प्रदेश
    वैक्सीनेशन अभियान: आज से शुरू हुआ तीसरा चरण, लेकिन राज्यों के पास नहीं है वैक्सीन महाराष्ट्र
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023