NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में बारिश: आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से 5 मौतें, हाई अलर्ट पर तेलंगाना 
    अगली खबर
    देश में बारिश: आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से 5 मौतें, हाई अलर्ट पर तेलंगाना 
    कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई है

    देश में बारिश: आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से 5 मौतें, हाई अलर्ट पर तेलंगाना 

    लेखन आबिद खान
    Sep 01, 2024
    09:26 am

    क्या है खबर?

    मानसून के दौरान हो रही भारी बारिश के बाद आंध्र प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    विजयवाड़ा में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गुंटूर में नहर में डूबने से 3 लोगों की जान चली गई है।

    तेलंगाना के भी कई हिस्सों में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है। यहां सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    भूस्खलन

    विजयवाड़ा में भूस्खलन की चपेट में आए कई घर

    रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे विजयवाड़ा में पहाड़ी से सटे मुगलराजपुरम कॉलोनी के सुन्नपुबत्ती केंद्र में भूस्खलन हुआ। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर घरों पर गिरने लगे।

    विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस भूस्खलन में एक घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिससे घर में मौजूद 4 लोगों की मौत हो गई। कम से कम 3 अन्य घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।"

    ट्विटर पोस्ट

    भूस्खलन की चपेट में आया घर

    Andhra Pradesh: In Vijayawada, heavy rainfall have caused landslides near the Moghalrajpuram Sunnapubatti Center, close to the mosque. pic.twitter.com/KeVQEBbc6W

    — IANS (@ians_india) August 31, 2024

    मुआवजा

    मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

    मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों से पहाड़ियों से सटे इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा।

    विजयवाड़ा पूर्वी क्षेत्र के विधायक गड्डे राम मोहन ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

    विजयवाड़ा में 30 अगस्त की रात से ही तेज बारिश के चलते बस स्टेशन, फ्लायओवर समेत कई सड़कें जलमग्न हैं।

    गुजरात

    बाढ़ से जूझ रहे गुजरात के लिए राहत की खबर

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना कम नजर आ रही है। इसी के चलते गुजरात में कहीं भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    वहीं, चक्रवाती तूफान आसना भी उत्तर-पश्चिम से सटे उत्तर-पूर्व एशिया के ऊपर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आसना के ओमान की ओर बढ़ने से तटीय इलाकों में संकट भी टल चुका है।

    बारिश

    अगस्त में सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा बारिश

    IMD ने बताया कि अगस्त में पूरे देश में 287.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है। सितंबर में भी सामान्य से 9 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

    IMD ने बताया बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इस वजह से आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में बारिश की संभावना है।

    राज्य

    बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग ने 2 सितंबर को कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस बनी रहेगी।

    मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम फिर बदल सकता है और कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    आंध्र प्रदेश
    तेलंगाना
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    AI के मामले में पिछड़ने के बाद ऐपल पर दबाव, जानिए क्या बोले विश्लेषक  ऐपल
    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक पुलिस ने दी थी भीड़ बढ़ने की चेतावनी, DCP ने लिखा था पत्र कर्नाटक
    मणिपुर में फिर हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लगाया गया मणिपुर
    मारुति सुजुकी के नेक्सा मॉडल पर मिल रही बंपर छूट, जानिए कितनी होगी बचत  मारुति सुजुकी

    मानसून

    मानसून में त्वचा की देखभाल से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए असलियत त्वचा की देखभाल
    बारिश में भीगने के बाद बुखार और अन्य समस्याओं से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां लाइफस्टाइल
    आलू समोसे से ऊब गया है मन? मानसून में बनाकर खाएं ये 5 तरह के समोसे खान-पान
    गर्भवती महिलाएं मानसून के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    आंध्र प्रदेश

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 23 अप्रैल के लिए ईंधन के ताजा भाव जारी, आपके शहर में कितने?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    किर्गिस्तान में बर्फ के झरने में फंसने से आंध्र प्रदेश के छात्र की मौत विदेश में पढ़ाई
    पेट्रोल-डीजल के दाम: 26 अप्रैल के लिए जारी हुए ताजा भाव, आपके शहर क्या हुआ बदलाव? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने आम लोगों और मजदूरों को बनाया स्टार प्रचारक जगन रेड्डी

    तेलंगाना

    तेलंगाना: चुनाव आयोग ने 106 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया, जानें कारण चुनाव आयोग
    CBI मामले में BRS नेता के कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया के कविता
    तेलंगाना: हैदराबाद में कमीशन को लेकर विवाद में युवक ने लेम्बोर्गिनी को आग लगाई हैदराबाद
    तेलंगाना: छात्रों की भगवा पोशाक पर आपत्ति जताने पर उपद्रवियों ने स्कूल में तोड़फोड़ की तेलंगाना पुलिस

    बारिश

    दिल्ली में बारिश से आफत; सड़कें जाम, मेट्रो सेवा प्रभावित, मंत्रियों-सांसदों के घरों में घुसा पानी दिल्ली
    केंद्र सरकार की 'स्वप्न योजनाओं' को बारिश ने धोया, सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी केंद्र सरकार
    दिल्ली में हर साल मानसून में क्यों आती है जलभराव की समस्या और क्या है समाधान?  दिल्ली
    महाराष्ट्र: रत्नागिरी में बारिश के बीच सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ, सामने आया वीडियो महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025