NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बारिश में भीगने के बाद बुखार और अन्य समस्याओं से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
    अगली खबर
    बारिश में भीगने के बाद बुखार और अन्य समस्याओं से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

    बारिश में भीगने के बाद बुखार और अन्य समस्याओं से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

    लेखन अंजली
    Jul 11, 2024
    07:29 am

    क्या है खबर?

    मानसून के समय कई लोग बारिश में भीगना पसंद करते हैं, लेकिन इसके कारण बुखार, खांसी और जुकाम जैसे वायरल संक्रमण के साथ-साथ बैक्टीरियल संक्रमण आसानी से हो सकते हैं।

    इसका कारण है कि तापमान में अचानक बदलाव और बारिश के पानी के संपर्क में आने से इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है, जिससे शरीर कई समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है।

    आइए जानते हैं कि इन समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

    #1

    तुरंत गीले कपड़े बदलें

    बारीश में भीगने के बाद जितना जल्दी हो सके सूखे कपड़े पहनें क्योंकि गीले कपड़े आपके शरीर के तापमान को कम कर सकते हैं, जिससे आपको सर्दी या बुखार होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

    इसलिए बारिश के मौसम में काम पर या अपनी कार में कपड़ों का एक अतिरिक्त सेट रखें ताकि जरूरत के समय आपके पास सूखे कपड़े उपलब्ध हों।

    यहां जानिए मानसून के दौरान कपड़ों की दुर्गंध को दूर करने के तरीके।

    #2

    गर्म पानी से नहाएं

    बारिश में भीगने के बाद गर्म पानी से नहाने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और आपके संपर्क में आए किसी भी बैक्टीरिया को दूर करना आसान हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में सहायक हो सकता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देकर बीमारियों से बचा सकता है।

    यहां जानिए प्राकृतिक रूप से ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में सहायक खाद्य पदार्थ।

    #3

    ठंडा और बाहरी चीजें खाने से बचें

    बारिश में भीगने के बाद ठंडे या जंक फूड चीजों के सेवन से बचना जरूरी है, जिससे पेट खराब हो सकता है और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    जंक फूड का अधिक सेवन वैसे भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। यह शरीर की प्राकृतिक इंसुलिन प्रतिक्रिया को बदल सकता है, जिससे मधुमेह की संभावना बढ़ सकती है।

    इसके अतिरिक्त इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, दांतों में कैविटी, हाई ब्लड प्रेशर और मानसिक रोगों का भी खतरा बढ़ सकता है।

    #4

    गर्म पेय का करें सेवन

    गर्म पेय पदार्थ जैसे हर्बल चाय, नींबू के साथ गर्म पानी या गर्म दूध आपके गले को आराम देने और आपको अंदर से गर्म रखने में मदद कर सकते हैं।

    ये पेय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देकर कई समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    यहां जानिए बारिश में भीगने के बाद इन पेय का सेवन करना भी लाभदायक हैं।

    #5

    इम्यूनिटी को बढ़ावा देने वाली खान-पान की चीजें

    अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने से आपको संक्रमणों से अधिक प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिल सकती है।

    लाभ के लिए विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे खट्टे फल, जामुन और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

    एक मजबूत इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए हाइड्रेट रहना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।

    यहां जानिए इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक खाद्य पदार्थ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल
    दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगी कोरोना वायरस पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- अभी खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस

    मानसून

    केरल पहुंचा मानसून, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम सुधरने की संभावना केरल
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है मानसून और कैसी की जाती है इसके आने की आधिकारिक घोषणा? बारिश
    गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 18 से बारिश, दिल्ली में थोड़ा इंतजार भारतीय मौसम विभाग
    आने वाला है मानसून का सीजन, तैयारी के लिए अपने पास जरूर रखें ये चीजें मानसून के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    हृदय रोगी न करें ये एक्सरसाइज, स्थिति को कर सकती हैं खराब एक्सरसाइज
    झरनों के पास हाइकिंग करने की है योजना? सुरक्षा के तौर पर बरतें ये सावधानियां एडवेंचर
    मानसून की शाम का मजा बढ़ा सकते हैं ये 5 देसी और चटपटे स्नैक्स, जानिए रेसिपी मानसून
    मानसून के दौरान सूखे मसालों को नमी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025