NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब के किसान देश में सबसे अमीर, किस राज्य में बुरा है अन्नदाताओं का हाल? 
    अगली खबर
    पंजाब के किसान देश में सबसे अमीर, किस राज्य में बुरा है अन्नदाताओं का हाल? 
    पंजाब और हरियाणा के किसान देश में सबसे अमीर है (तस्वीर साभार- Pixabay)

    पंजाब के किसान देश में सबसे अमीर, किस राज्य में बुरा है अन्नदाताओं का हाल? 

    लेखन आबिद खान
    Nov 09, 2024
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    आय के हिसाब से पंजाब और हरियाणा के किसान देश में सबसे अमीर हैं।

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) और अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण के सर्वे में ये जानकारी सामने आई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2016-17 में पंजाब के किसानों की मासिक आय 23,133 रुपये थी, जो 2021-22 में बढ़कर 31,433 रुपये हो गई है। ये देश के किसी भी राज्य में किसानों की सबसे ज्यादा आय है।

    हरियाणा

    हरियाणा में 40 प्रतिशत बढ़ी किसानों की आमदनी

    हरियाणा में 2016-17 से लेकर 2021-22 के दौरान कृषि परिवारों की औसत मासिक आय 18,496 रुपये से लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर 25,655 रुपये हो गई है। किसानों की सर्वाधिक आय के मामले में हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है।

    तीसरे नंबर पर केरल है। जहां के किसानों की 2016-17 में मासिक आय 16,927 थी, जो 2021-22 में बढ़कर 22,757 रुपये हो गई है।

    इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं।

    राष्ट्रीय स्तर 

    राष्ट्रीय स्तर पर क्या है हाल?

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कृषि परिवारों की औसत मासिक आय पिछले 5 साल में 53 प्रतिशत बढ़ी है। ये 2016-17 में 8,931 रुपये से बढ़कर 2021-22 में 13,661 रुपये हो गई है।

    हालांकि, आय में वृद्धि हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग है। कई राज्यों में मासिक आय में शानदार उछाल देखा गया है, लेकिन अब भी कम से कम 4 राज्य ऐसे हैं, जहां मासिक आय 10,000 रुपये से भी कम है।

    बिहार

    बिहार सबसे पिछड़ा राज्य

    झारखंड, त्रिपुरा, ओडिशा और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां कृषि परिवारों की मासिक आय बढ़ी तो है, लेकिन ये अभी भी 10,000 रुपये से कम है।

    बिहार सबसे पिछड़ा हुआ है। यहां 2016-17 में मासिक आय 7,175 थी, जो 2021-22 में 9,252 रुपये हो गई है। 2016-17 में उत्तर प्रदेश सबस कम आय वाला राज्य था।

    इसके अलावा झारखंड में मासिक आय 9,787 रुपये, त्रिपुरा में 9,643 रुपये और ओडिशा में 9,290 रुपये है।

    बढ़ोतरी

    किन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ी किसानों की आय?

    रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के किसानों की मासिक आय सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत बढ़ी है। यहां के किसानों की आय 2016-17 में 6,920 रुपये थी, जो 2021-22 में 12,294 रुपये हो गई है।

    इसके बाद तमिलनाडु में 71 प्रतिशत, सिक्किम में 68 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 68 प्रतिशत आय बढ़ी है। कम से कम 10 राज्य ऐसे हैं, जहां मासिक आय में राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    पंजाब
    हरियाणा
    किसान

    ताज़ा खबरें

    कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा- भारत के साथ टूटे संबंध जोड़ने को तत्पर कनाडा
    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी

    बिहार

    बिहार: युवक ने चलती ट्रेन पर किया पथराव, खिड़की के पास बैठे यात्री की नाक टूटी रेल दुर्घटना
    बिहार: जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान भगदड़, 7 की मौत; 15 घायल देश
    बिहार: भागलपुर में तीसरी बार गंगा नदी में गिरा सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का एक हिस्सा पुल गिरना
    भारत बंद के दौरान पटना में लाठीचार्ज, पुलिसकर्मी ने गलती से प्रशासनिक अधिकारी को पीट दिया भारत बंद

    पंजाब

    पंजाब: 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' की 40वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी समर्थन में नारे अमृतसर
    कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद में कूदी अकाली दल, हरसिमरत ने भाजपा सांसद को दिया जवाब हरसिमरत कौर बादल
    कनाडा में पढ़ने गए भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में कनाडा
    पंजाब के गांव में घुसे 2 संदिग्ध आतंकी, गुरदासपुर और पठानकोट में हाई अलर्ट जारी पठानकोट

    हरियाणा

    हरियाणा में नायब सैनी के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई नायब सिंह सैनी
    कौन बनेगा हरियाणा का मुख्यमंत्री? नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे, ये भी हैं दावेदार अनिल विज
    हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच सोशल मीडिया पर छाई जलेबी, आखिर क्यों? विधानसभा चुनाव नतीजे
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सत्ता विरोधी लहर, किसान और पहलवान; कांग्रेस के क्यों नहीं आए काम? कांग्रेस समाचार

    किसान

    किसानों ने फिर से क्यों किया दिल्ली का रुख? दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: बारिश से बर्बाद हुई फसल तो किसान ने की इंद्र देव के खिलाफ शिकायत उत्तर प्रदेश
    सरकार ने किसानों को दी राहत, गेहूं सहित रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ाया अनुराग ठाकुर
    कर्नाटक: महज 8.36 रुपये में बिकी किसान की 205 किलोग्राम प्याज कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025