NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच सोशल मीडिया पर छाई जलेबी, आखिर क्यों?
    अगली खबर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच सोशल मीडिया पर छाई जलेबी, आखिर क्यों?
    हरियाणा में चुनाव परिणाम आने के साथ ही जलेबी का मुद्दा गरमाया (तस्वीर: एक्स/@sanghaviharsh)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच सोशल मीडिया पर छाई जलेबी, आखिर क्यों?

    लेखन गजेंद्र
    Oct 08, 2024
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग-लगभग साफ हो चुके हैं। हरियाणा में भाजपा अकेले और जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रही है।

    ऐसे में सोशल मीडिया पर अचानक जलेबी ट्रेंड करने लगी। एक्स पर यह शीर्ष-5 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। अभी तक जलेबी पर हजारों पोस्ट हो चुके हैं।

    आखिर चुनाव के बीच जलेबी कैसे सोशल मीडिया पर छा गई। आइए, कारण जानते हैं।

    शुरुआत

    राहुल गांधी के बयान से शुरू हुई कहानी

    दरअसल, हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी को मातूराम की जलेबी भेंट की थी। मातूराम की जलेबी हरियाणा के गोहाना की मशहूर जलेबी हैं।

    इसपर राहुल ने कहा था, "मैंने बहन प्रियंका को बताया कि मैंने अपने जीवन की सबसे अच्छी जलेबी खाई। मैं उनके लिए भी जलेबी लेकर जाऊंगा। गोहाना की जलेबियां भारत और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचनी चाहिए। अगर यह जलेबी देश-विदेश में जाएगी तो दुकान फैक्ट्री में बदल जाएगी।"

    हमला

    राहुल के बयान के बाद भाजपा का निशाना

    राहुल के इस बयान के बाद उनका सोशल मीडिया पर मजाक बनना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थक मजाक बनाकर कह रहे थे कि जलेबी की फैक्ट्री नहीं लग सकती।

    इसी के बाद से हरियाणा के चुनाव में जलेबी ने अपनी जगह बना ली। इसके बाद मतगणना शुरू होने पर शुरूआती रूझान कांग्रेस के पक्ष में आए तो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं को जलेबी खिलाने की बात कही थी।

    अब भाजपा कांग्रेस का मजाक बना रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बनाई जलेबी

    #WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma prepares jalebi as BJP is set to form its government in Haryana for the third consecutive time. pic.twitter.com/kryHG5iJ7g

    — ANI (@ANI) October 8, 2024

    जानकारी

    काफी मशहूर है मातूराम की जलेबी

    हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में मातूराम जलेबी की दुकान है। यह जलेबी पूरे देश में मशहूर है। यहां देशी घी से बनी जलेबी आकार में काफी बड़ी होती है, जिसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसे लोग दूर-दूर से खाने आते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    हरियाणा

    हरियाणा: राहुल गांधी सुबह-सुबह अचानक पहुंचे करनाल, अमेरिका में भारतीय युवक से किया वादा निभाया राहुल गांधी
    हरियाणा: कालका में कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी, 2 समर्थक घायल कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस से नाराजगी पर कुमारी शैलजा बोलीं- पार्टी के झंडे में लिपटकर मरना है कुमारी शैलजा
    राहुल गांधी ने अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से की थी मुलाकात, उठाया डंकी का मुद्दा राहुल गांधी

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    राजस्थान: भजनलाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहे मौजूद राजस्थान
    अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के आज आएंगे नतीजे, मतगणना शुरू अरुणाचल प्रदेश
    विधानसभा चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत, सिक्किम में SKM की जोरदार वापसी सिक्किम
    विधानसभा चुनाव: सिक्किम में SKM की प्रचंड जीत, अरुणाचल प्रदेश में फिर बनी भाजपा की सरकार सिक्किम

    राहुल गांधी

    केरल: वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 156 हुई, सैकड़ों अभी भी लापता केरल
    शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- विदेश में हो रही साजिश, विपक्ष पर हो सकते हैं हमले संजय राउत
    बांग्लादेश मामले में राहुल गांधी ने पूछा पाकिस्तान से संबंध का सवाल, जयशंकर ने दिया जवाब बांग्लादेश
    साजिश से लेकर सराहना तक, विनेश फोगाट मामले पर राहुल-मोदी समेत किस नेता ने क्या कहा? विनेश फोगाट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025