NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा में नायब सैनी के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
    अगली खबर
    हरियाणा में नायब सैनी के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
    हरियाणा में मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं नायब सिंह सैनी

    हरियाणा में नायब सैनी के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

    लेखन गजेंद्र
    Oct 08, 2024
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में एक्जिट पोल और तमाम चुनावी रणनीतिकारों की संभावना को धता बताते हुए भाजपा ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

    भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

    चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको फोन कर बधाई दी है।

    चुनाव परिणाम

    सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया श्रेय

    मुख्यमंत्री सैनी अपनी लाडवा सीट से भी चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया है। चुनाव परिणामों के आने पर मुख्यमंत्री सैनी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है।

    उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, जिनकी नीतियों पर हरियाणा की जनता ने मुहर लगाई है।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। जनता का संदेश साफ है।

    परिणाम

    हरियाणा में क्या रहा परिणाम?

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 27 पर विजय प्राप्त कर ली है और 23 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को कुल 50 सीटें मिल रही हैं।

    कांग्रेस अभी 24 सीटें जीत चुकी है, जबकि 11 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह कुल 35 सीटें उसे मिल रही है।

    यहां इंडियन नेशनल लोकदल को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    सुनिए, क्या बोले नायब सैनी

    VIDEO | Haryana election results 2024: "I would like to thank the people of Haryana. I would also like to thank PM Modi as we have registered a win for third consecutive time under his leadership," says Haryana CM Nayab Singh Saini (@NayabSainiBJP).#HaryanaElections2024… pic.twitter.com/sishZpQDeJ

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नायब सिंह सैनी
    नरेंद्र मोदी
    हरियाणा
    विधानसभा चुनाव नतीजे

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साबित किया बहुमत हरियाणा
    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया, नए मुख्यमंत्री को सौंपी सीट मनोहर लाल खट्टर
    #NewsBytesExplainer: भाजपा के हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के पीछे क्या कारण? भाजपा समाचार
    हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या गिर जाएगी सरकार? हरियाणा

    नरेंद्र मोदी

    गुजरात के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र गुजरात
    संजय राउत का आरोप, बोले- राहुल गांधी के खिलाफ बयानों के पीछे नरेंद्र मोदी और शाह अमित शाह
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मृति चिन्हों की नीलामी शुरू, बोले- लोग बोली लगाएं देश
    अमेरिका में नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर विदेश मंत्रालय की चुप्पी, क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप

    हरियाणा

    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने गरीबों को घर, महिलाओं का प्रतिमाह 2,000 रुपये देने का किया वादा  कांग्रेस समाचार
    हरियाणा में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, अग्निवीर को नौकरी समेत ये हैं बड़े वादे भाजपा समाचार
    हरियाणा: राहुल गांधी सुबह-सुबह अचानक पहुंचे करनाल, अमेरिका में भारतीय युवक से किया वादा निभाया राहुल गांधी
    हरियाणा: कालका में कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी, 2 समर्थक घायल कांग्रेस समाचार

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    प्रधानमंत्री की भाजपा सांसदों से अपील- मुझे 'आदरणीय मोदी जी' न कहें; जानें कारण नरेंद्र मोदी
    मिजोरम: ZPM प्रमुख लालदुहोमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें उनके बारे में मिजोरम
    राजस्थान: भजनलाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहे मौजूद राजस्थान
    अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के आज आएंगे नतीजे, मतगणना शुरू अरुणाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025