NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुदुचेरी में वैक्सीनेशन अनिवार्य, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
    अगली खबर
    पुदुचेरी में वैक्सीनेशन अनिवार्य, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
    पुदुचेरी में वैक्सीनेशन अनिवार्य

    पुदुचेरी में वैक्सीनेशन अनिवार्य, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 05, 2021
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए व्यस्कों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया है।

    स्वास्थ्य निदेशालय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया था, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि पुदुचेरी से पहले देश में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने वैक्सीनेशन अनिवार्य नहीं किया है।

    पुदुचेरी

    स्वास्थ्य निदेशक ने जारी किया आदेश

    स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, 'केंद्र शासित प्रदेश में अनिवार्य वैक्सीनेशन लागू किया गया है। 10 लाख से अधिक पात्र आबादी में से अभी तक केवल 7.7 लाख का वैक्सीनेशन हुआ है।'

    बता दें कि इसी सप्ताह पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने प्रधानमंत्री मोदी से वैक्सीन की दो खुराकें ले चुके लोगों को बूस्टर शॉट लगाने की अनुमति देने की मांग की थी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन कवरेज बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही सरकार

    केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के लिए कई कदम उठाए हैं और इसके लिए विशेष कैंप भी लगाया गया था।

    उप राज्यपाल टी सुंदरराजन ने शनिवार को कहा कि सरकार 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

    उन्होंने शनिवार को घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के फायदे बताए और उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई बड़े अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे थे।

    पुदुचेरी

    वैक्सीनेशन और संक्रमण की क्या स्थिति?

    पुदुचेरी का स्वास्थ्य विभाग 4 दिसंबर तक 12,55,172 खुराकें लगा चुका था। इनमें से 7,70,558 पहली खुराक और 4,84,614 दूसरी खुराक के तौर पर दी गई हैं।

    संक्रमण की बात करें तो यहां शनिवार को 28 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,056 पहुंच गई हैं। इनमें से 1,875 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    यहां फिलहाल 294 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 58 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    कामयाबी

    देश की 50 फीसदी व्यस्क आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट

    देश की आधी व्यस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 93 करोड़ व्यस्क आबादी में से 85 प्रतिशत को वैक्सीन की एक और 50.35 प्रतिशत को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    वैक्सीनेशन के लिए शुरू किया गया 'हर घर दस्तक' अभियान भी जोर पकड़ रहा है और शनिवार को देशभर में एक बार फिर एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं।

    जानकारी

    देश में बीते दिन लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,26,53,44,975 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 1,27,61,83,065 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    दुनियाभर में लगाई जा चुकी हैं 8 अरब से अधिक खुराकें

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक आठ अरब से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    ब्लूमबर्ग के अनुसार, 2.5 अरब खुराकें के साथ चीन वैक्सीनेशन में सबसे आगे है। यहां की 87.5 प्रतिशत आबादी को पहली और 79.3 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    दूसरे स्थान पर मौजूद भारत के बाद यूरोपीय संघ तीसरे स्थान पर है और अब तक यहां 64.8 करोड़ खुराकें लगाई गई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुदुचेरी
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस वैक्सीन

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    पुदुचेरी

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत राहुल गांधी
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी भारतीय राजनीति
    पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया? भाजपा समाचार

    कोरोना वायरस

    क्या हैं ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण के लक्षण? कोरोना का नया स्ट्रेन
    ओमिक्रॉन: भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ व्यक्त की एकजुटता, कहा- हरसंभव मदद को तैयार विदेश मंत्रालय
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 6,990 मरीज, बीते साल मई के बाद सबसे कम मामले महाराष्ट्र
    बेंगलुरू: कोरोना से पिछले साल हुई थी मौत, 15 महीने अस्पताल में पड़ी रही दो लाशें कर्नाटक

    वैक्सीनेशन अभियान

    प्रधानमंत्री मोदी का अधिकारियों को मंत्र- घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करें, दूसरी खुराक पर भी ध्यान दें नरेंद्र मोदी
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 12,885 नए मामले, 461 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    केरल: कोरोना वायरस के नए मामलों में ब्रेकथ्रू संक्रमण का बड़ा हिस्सा केरल
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 12,729 लोग, 221 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान: देश की आधी व्यस्क आबादी को लगी कम से कम एक खुराक वैक्सीन समाचार
    वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें वैक्सीन समाचार
    जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत जापान
    कोरोना से ठीक होने के बाद कोवैक्सिन की एक खुराक लेना दो के बराबर- अध्ययन वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025