NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 12,729 लोग, 221 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 12,729 लोग, 221 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 12,729 लोग, 221 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 05, 2021
    10:08 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,729 नए मामले सामने आए और 221 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,43,33,754 हो गई है। इनमें से 4,59,873 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,48,579 पहुंच गई है।

    सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 12,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,165 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,37,24,959 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.23 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,70,847 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 61.30 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,15,299 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,40,345 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 49,95,255 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 32,734 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,89,275 ​मामलों और 38,095 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,06,493 मामलों और 36,191 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 1,141 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 32 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह केरल में 7,545 लोगों को संक्रमित पाया गया और 55 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई हफ्तों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    कर्नाटक में 261 मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 945 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 15 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,07,70,46,116 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 5,65,276 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 24.85 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 24.85 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 50.29 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.63 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.51 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.18 करोड़ संक्रमितों में से 6.08 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    महाराष्ट्र

    ईद के मौके पर दर्शकों के बीच आएगी जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' उद्धव ठाकरे
    मुबंई: क्या पुलिस को चकमा देकर विदेश भाग गए परमबीर सिंह? तलाश में जुटी हैं एजेंसियां मुंबई पुलिस
    मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई मुंबई
    मुंबई: सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले, लेकिन मौतों और गंभीर मामलों में गिरावट मुंबई

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,973 नए मामले, 260 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 33,376 लोग, 308 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 27,176 लोग, कम हुए सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    केरल में कोरोना संक्रमण की पीक पार, असर दिखाने लगीं पाबंदियां- AIIMS प्रोफेसर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश: वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए नई रणनीति तैयार, गांवों पर होगा फोकस उत्तर प्रदेश
    कोरोना वैक्सीनेशन: दिल्ली ने लगाई 2 करोड़ खुराकें, ऐसा करने वाला पहला शहर दिल्ली
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 14,306 मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    फुल वैक्सीनेटेड अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को क्वांरटीन होने की जरूरत नहीं, आज से नए नियम लागू यूनाइटेड किंगडम (UK)

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 24,354 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 300 से कम मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: अमेरिका में सात लाख से अधिक मौतें, अन्य देशों की क्या स्थिति? अमेरिका
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,842 नए मामले, एक बार फिर 250 से कम मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 20,799 नए मामले, 200 से नीचे आईं मौतें कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025