NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: देश की आधी व्यस्क आबादी को लगी कम से कम एक खुराक
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: देश की आधी व्यस्क आबादी को लगी कम से कम एक खुराक
    देश की आधी व्यस्क आबादी को लगी कम से कम एक खुराक

    वैक्सीनेशन अभियान: देश की आधी व्यस्क आबादी को लगी कम से कम एक खुराक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 27, 2021
    09:49 am

    क्या है खबर?

    भारत की आधी व्यस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

    सरकार के अनुसार, देश में 94 करोड़ लोगों की उम्र 18 साल से अधिक है। गुरुवार तक इनमें से 47.29 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है, जो कुल व्यस्क आबादी का 50.30 प्रतिशत है।

    बता दें कि भारत ने दिसंबर तक पूरी व्यस्क आबादी के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    देश में क्या वैक्सीनेशन की स्थिति?

    देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक 61,22,08,542 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 79,48,439 बीते दिन लगाई गईं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 47,28,38,773 लोगों को पहली और 13,93,69,769 लोगों को दोनों खुराक लगा दी गई है।

    हालांकि, सरकार को दिसंबर तक पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए रफ्तार और बढ़ानी होगी। मौजूदा गति से दिसंबर तक केवल 32 प्रतिशत आबादी को ही वैक्सीन लग पाएगी

    कोरोना वैक्सीनेशन

    देश की 15 प्रतिशत आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के 50 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक खुराक और करीब 15 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि देश के 99 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को एक खुराक लगी है और इनमें से 83 प्रतिशत पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं।

    इसी तरह सभी फ्रंटलाइन कर्मी कोरोना वैक्सीन की एक खुराक और 79 प्रतिशत दोनों खुराक ले चुके हैं।

    कोरोना से जंग

    रफ्तार पकड़ रहा है वैक्सीनेशन अभियान

    50 प्रतिशत आबादी को एक खुराक लगने का मतलब है कि अब इतने लोगों को संक्रमण के खिलाफ थोड़ी-बहुत सुरक्षा मिल चुकी है। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दूसरी खुराक लगाने पर जोर देने को कहा है।

    बता दें कि देश में इस महीने रोजाना औसतन 52 लाख से अधिक खुराकें लगाई जा रही है। जुलाई में यह संख्या करीब 43 लाख थी। इससे पता चलता है कि देश में वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार बढ़ रही है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    छोटे राज्यों में कवरेज बेहतर

    हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, लक्षद्वीप, सिक्किम और गोवा जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को एक वैक्सीन लगा चुके हैं और इनका प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

    सिक्किम की करीब-करीब पूरी व्यस्क आबादी एक खुराक लगवा चुकी है।

    दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य अभी तक 50 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक नहीं दे पाए हैं।

    सतर्कता की जरूरत

    वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी जरूरी- सरकार

    सरकार ने वैक्सीनेेशन में अहम पड़ाव पार करने की जानकारी देने के साथ-साथ वायरस को लेकर चेताया भी है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश में अभी भी महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी लोगों को कोरोना से बचाव के सभी उपायों का सख्ती से पालन करना होगा।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।

    जानकारी

    16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। शुरुआती चरणों में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

    इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया गया है और अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    कुल खुराकें लगाने के मामले में भारत दुनिया में अब केवल चीन से पीछे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वैक्सीन समाचार
    केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    वैक्सीन समाचार

    अरुणाचल प्रदेश: केवल वैक्सीनेटेड लोगों को परमिट देने के फैसले पर अदालत ने रोक लगाई असम
    क्या वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी रहता है लॉन्ग कोविड का खतरा? कोरोना वायरस
    क्या सामान्य से कम मात्रा में खुराक देकर वैक्सीन की कमी पूरी की जा सकती है? ब्राजील
    इंग्लैंड: वैक्सीनेटेड अमेरिकी और यूरोपीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन खत्म, भारत अभी भी 'रेड लिस्ट' में अमेरिका

    केंद्र सरकार

    किसान आंदोलन: केंद्र के पास आंकड़े नहीं, पंजाब ने कही 220 किसानों की मौत की बात दिल्ली
    देश में संक्रमण के दैनिक मामले 50,000 से ऊपर जाने से रोके सरकार- विशेषज्ञ समूह नीति आयोग
    सुप्रीम कोर्ट का भिखारियों के पुनर्वास और वैक्सीनेशन के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस दिल्ली सरकार
    कोरोना संक्रमण से 33 लाख मौतें होने के दावे वाले अध्ययन को सरकार ने किया खारिज भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    पंजाब में प्रवेश के लिए सोमवार से फुल वैक्सीनेशन या कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य पंजाब
    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, कहा- अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी स्वतंत्रता दिवस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 36,083 नए मामले, 493 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    अमेरिका: कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर अमेरिका

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन 41,649 लोग पाए गए संक्रमित, लगातार चौथे दिन बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    केंद्र का राज्यों को पत्र, कहा- वैक्सीनेशन में भिखारी और बेघरों को दें प्राथमिकता वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,831 मरीज, सक्रिय मामले बढ़कर 4.10 लाख से पार महाराष्ट्र
    कोरोना वैक्सीनेशन: राज्यों और निजी अस्पतालों के पास बची हैं 3.14 करोड़ खुराकें- स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025