NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: लगभग 50 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, 8,600 में दिखे प्रतिकूल लक्षण
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: लगभग 50 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, 8,600 में दिखे प्रतिकूल लक्षण

    वैक्सीनेशन अभियान: लगभग 50 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, 8,600 में दिखे प्रतिकूल लक्षण

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 05, 2021
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है और अब तक लगभग 50 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

    गुरुवार शाम को वैक्सीनेशन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सिर्फ 8,563 लोगों में वैक्सीन लगाने के बाद प्रतिकूल लक्षण नजर आए हैं, जो कुल संख्या का 0.2 प्रतिशत है।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    बता दें कि सरकार ने गत 16 जनवरी से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटक की 'कोवैक्सिन' के साथ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी।

    शुरुआती दौर में सरकार ने एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मचारियों, 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और दूसरी बीमारी के मरीजों समेत कुल 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

    गुरुवार सुबह तक देश में 44.49 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।

    वैक्सीनेशन

    वैक्सीन लगाने के बाद 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया- भूषण

    स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार शाम को बताया कि भारत में वैक्सीनेशन के बाद प्रतिकूल लक्षण दिखने वाले मामलों के लिए मजबूत व्यवस्था है, जिसे कोरोना महामारी के दौरान और मजबूती दी गई है।

    उन्होंने बताया कि 44.49 लाख लोगों में से केवल 8,563 में प्रतिकूल लक्षण नजर आए हैं और सिर्फ 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। वैक्सीन लगाने के बाद 19 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इनकी मौत का कारण वैक्सीन नहीं है।

    जानकारी

    लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को लगाई गई पहली खुराक

    भूषण ने बताया कि 97 लाख स्वास्थ्यकर्मियों में से लगभग 50 प्रतिशत को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 13 फरवरी के बाद इन्हें दूसरी खुराक देनी शुरू कर दी जाएगी। कई जगहों पर फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है।

    फीडबैक

    अधिकतर लोग वैक्सीनेशन अभियान से संतुष्ट

    सरकार वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से पूरी प्रक्रिया का फीडबैक ले रही है। भूषण ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद अभियान से जुड़ा फीडबैक देने वाले 97 प्रतिशत लोगों ने अपने अनुभव को संतोषजनक बताया है।

    गुरुवार शाम तक सरकार ने वैक्सीन लगवाने वालों में से लगभग 37 लाख से फीडबैक मांगा था, जिसमें से 5.12 लाख लोगों ने जवाब दिया है।

    इन आंकड़ो के आधार पर सरकार इस प्रक्रिया की समीक्षा कर जरूरी सुधार करेगी।

    जानकारी

    अब तक कुल कितने लोगों को लग चुकी वैक्सीन

    शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के अनुसार, देशभर में 49,59,445 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। गुरुवार को 5,09,893 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

    कोरोना वायरस

    देशभर में महामारी की क्या स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,408 नए मामले सामने आए और 120 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,02,591 हो गई है। इनमें से 1,54,823 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,51,460 हो गई है।

    अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस वैक्सीन

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा

    स्वास्थ्य मंत्रालय

    कोरोना के खिलाफ लंबी चलेगी जंग, राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री बोले- खत्म होने से बहुत दूर राज्यसभा
    केरल सरकार का अजीबोगरीब फैसला, बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मजदूरों को दी काम की इजाजत भारत की खबरें
    पुरी: कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं जगन्नाथ मंदिर के लगभग 400 पुजारी और कर्मचारी भारत की खबरें
    अगस्त तक कोरोना की चपेट में आ चुका था हर 15 में से एक भारतीय- सर्वे भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार भारत की खबरें
    अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने जारी किया 'जन गण मन' का आधिकारिक प्रोमो मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,666 नए मामले, 123 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना वायरस: देश में अगले हफ्ते से अग्रिम मोर्चे पर खड़े कर्मचारियों को लगाई जाएगी वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,427 नए मामले, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पार भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान: पहली खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को 13 फरवरी से दी जाएगी दूसरी खुराक कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    कोरोना वायरस: 12 हफ्ते बाद दूसरी खुराक लगाने पर ज्यादा प्रभावी साबित होती है ऑक्सफोर्ड वैक्सीन कोरोना वायरस
    भारत में मार्च-अप्रैल तक उपलब्ध हो सकती है रूस में बनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025