NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार

    लेखन मुकुल तोमर
    January 27, 2021 | 09:42 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,689 नए मामले सामने आए और 137 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,06,89,527 हो गई है। इनमें से 1,53,724 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,76,498 हो गई है। सितंबर में महामारी के चरम पर ये आंकड़ा 10.15 लाख से अधिक था।

    बीते दिन ठीक हुए 13,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,320 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,03,59,305 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.91 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 5,50,426 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 19.31 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,13,353 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 50,862 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,36,955 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,204 लोगों की मौत हुई है। 8,99,932 मामलों और 3,643 मौतों के साथ केरल और 8,88,723 मामलों और 7,150 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,405 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 47 मरीजों की मौत हुई। राज्य में नए मामले कम हो रहे हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 172 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई। वहीं कर्नाटक में 529 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई। केरल में बीते दिन 6,293 लोगों को संक्रमित पाया गया और 19 मरीजों की मौत हुई।

    देश में 20 लाख से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में मंगलवार तक 20.29 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अभियान के 11वें दिन यानि मंगलवार को कुल 5,615 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 10 करोड़ के पार हुई संक्रमितों की संख्या

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.02 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 21.55 लाख की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.54 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.25 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 89.33 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.19 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी देश की शक्ति, जानिये परेड में क्या कुछ रहा खास रामनाथ कोविंद
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, जानिये बड़ी बातें चीन समाचार
    गणतंत्र दिवस: बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा मनोरंजन

    दिल्ली

    कैसे किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा? जानें बड़ी बातें लाल किला
    ट्रैक्टर रैली: प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में इंटरनेट बंद दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड: लाल किले के अंदर घुसे किसान, कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड से पहले बैरिकेडिंग तोड़ दिल्ली में घुसे किसान, दागे गए आंसू गैस के गोले किसान

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में लागू नहीं किए जाएंगे नए कृषि कानून- विधानसभा स्पीकर शरद पवार
    "त्वचा से त्वचा के संपर्क" के बिना जबरन छूना यौन हमला नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,849 नए मरीज, 155 मौतें भारत की खबरें

    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: ध्वजारोहण और पौधारोपण के साथ किया गया मस्जिद का शिलान्यास गणतंत्र दिवस
    ट्रैक्टर परेड: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिखाई सख्ती, 100 किसान नेताओं को आगरा में किया नजरबंद दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धर्म परिवर्तन विरोधी कानून के तहत नाबालिग गिरफ्तार देश
    गणतंत्र दिवस परेड: पहली बार दिखेगी लद्दाख की झांकी, नहीं होंगे मोटरसाइकिल पर स्टंट दिल्ली

    कोरोना वायरस

    दिल्ली में हर दूसरा व्यक्ति हो चुका है कोरोना वायरस से संक्रमित, सीरो सर्वे में खुलासा दिल्ली
    भारत में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में टाटा ग्रुप- रिपोर्ट वैक्सीन समाचार
    कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रहा 'OTP स्कैम', सरकार ने दी चेतावनी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान
    चीन की वैक्सीन पर शंकाओं के बाद भारत से वैक्सीन लेना चाहते हैं कई देश चीन समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023