कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,427 नए मामले, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पार
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,427 नए मामले सामने आए और 118 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,57,610 हो गई है। इनमें से 1,54,392 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,68,235 हो गई है। सितंबर में महामारी के चरम पर ये आंकड़ा 10.17 लाख से अधिक था।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के पार
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,858 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,04,34,983 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97 प्रतिशत हो गई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 5,04,263 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 19.71 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,26,399 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,082 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,39,387 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,217 लोगों की मौत हुई है।
9,29,178 मामलों और 3,743 मौतों के साथ केरल और 8,87,836 मामलों और 7,153 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,585 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 40 मरीजों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
इसी तरह आंध्र प्रदेश में 116 नए मामले सामने आए और किसी मरीज की मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 522 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई।
केरल में बीते दिन 5,266 लोगों को संक्रमित पाया गया और 21 मरीजों की मौत हुई।
डाटा
37.59 लाख से लोगों को लगी वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में रविवार तक 37.59 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। रविवार को 14,509 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 10.29 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.29 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 22.28 लाख की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.62 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.41 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 92.05 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.25 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।