NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में सर्दी का आगमन, कई राज्यों में गिरेगा तापमान; दिल्ली की हवा में मामूली सुधार 
    अगली खबर
    देश में सर्दी का आगमन, कई राज्यों में गिरेगा तापमान; दिल्ली की हवा में मामूली सुधार 
    बारिश की वजह से दिल्ली में प्रदूषण में मामूली कमी आई है

    देश में सर्दी का आगमन, कई राज्यों में गिरेगा तापमान; दिल्ली की हवा में मामूली सुधार 

    लेखन आबिद खान
    Nov 28, 2023
    11:14 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आधिकारिक तौर पर देश में सर्दियों के शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

    अगले 3 दिनों के भीतर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत की ज्यादातर जगहों पर ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान इन इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है।

    IMD ने आज मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है।

    बारिश

    आज किन राज्यों में बारिश की संभावना?

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 28 नवंबर को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

    IMD ने भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 29 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

    एमपी

    मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में बीते 2 दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ने ढंड बढ़ा दी है।

    IMD का कहना है कि राज्य में 30 नवंबर के बाद तापमान और गिरेगा और फिर दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

    राज्य के 14 जिलों में ओलावृष्टि और 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

    दिल्ली

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

    दिल्ली में बीती रात 8:30 बजे तक 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।

    बारिश और हवा की गति बढ़ने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। आज सुबह दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कल रात की तुलना में गिरावट आई है। सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत AQI 365 दर्ज किया गया, जबकि बीती रात ये 395 था।

    यूपी

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 8वीं तक के स्कूल बंद 

    उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। IMD ने कई जगहों पर कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

    ठंड की वजह से अलीगढ़ में आज 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

    30 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    राज्य

    बाकी राज्यों का कैसा है हाल?

    गुजरात में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई है।

    हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद कोहरा छाया हुआ है। पंजाब में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है।

    उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है और मैदानी जगहों पर कोहरा छाया हुआ है। राजस्थान में भी कोहरे के साथ बादल छाए हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली
    वायु गुणवत्ता सूचकांक
    उत्तराखंड

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    भारतीय मौसम विभाग

    #NewsBytesExplainer: मौसम विभाग के येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है? उत्तर भारत
    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर बारिश
    उत्तर भारत में बारिश के कारण लगभग 150 की मौत, हिमाचल और उत्तराखंड में येलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश
    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न  बारिश

    दिल्ली

    वायु प्रदूषण: दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, कहा- बाहर सैर और शारीरिक व्यायाम से बचें  वायु प्रदूषण
    #NewsBytesExplainer: दिवाली पर कहां पटाखे फोड़ने की अनुमति और कहां प्रतिबंध? जानें हर राज्य के नियम दिवाली
    दिल्ली: दिवाली से पहले 8 साल में पहली बार राजधानी में वायु प्रदूषण सबसे कम दिल्ली सरकार
    #NewsBytesExplainer: क्या होते हैं ग्रीन पटाखे, जिन्हें जलाने से कम मात्रा में होता है प्रदूषण?  सुप्रीम कोर्ट

    वायु गुणवत्ता सूचकांक

    दिल्ली: अचानक धूल का स्तर बढ़ने से वायु गुणवत्ता हुई खराब, दृश्यता भी घटी दिल्ली
    दिल्ली: वायु प्रदूषण नियंत्रित करने का पहला चरण लागू, इन नियमों का रखना होगा ध्यान  वायु प्रदूषण
    दिल्ली: सर्दी से पहले बिगड़ने लगी हवा, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' और 'बेहद खराब' दिल्ली
    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में रिकॉर्ड वृद्धि दिल्ली

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड का ऑफबीट गंतव्य है कौसानी, यहां की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख पर्यटन
    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के इन 5 पर्यटन स्थलों का करें रुख, मिलेगा यादगार अनुभव  देहरादून
    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पार्वती कुंड में पूजा कर डमरू बजाया नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड: देहरादून में अश्लील फिल्म दिखाकर 7 वर्षीय बच्चे का रेप, 12 वर्षीय बच्चे पर आरोप देहरादून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025