NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: अगले 3-4 महीनों में लग जाएंगी और 100 करोड़ खुराकें- वैक्सीन पैनल प्रमुख
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: अगले 3-4 महीनों में लग जाएंगी और 100 करोड़ खुराकें- वैक्सीन पैनल प्रमुख
    अगले 3-4 महीनों में लग जाएंगी 100 करोड़ और खुराकें

    वैक्सीनेशन अभियान: अगले 3-4 महीनों में लग जाएंगी और 100 करोड़ खुराकें- वैक्सीन पैनल प्रमुख

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 22, 2021
    09:42 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने गुरुवार को एक अहम कामयाबी हासिल की।

    जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार तक 100 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी थीं और इस उपलब्धि को हासिल करने में भारत को नौ महीने लगे।

    अब अगली 100 करोड़ खुराकें इससे आधे से भी कम समय में लगाई जा सकेंगी। नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने यह उम्मीद जताई है।

    बयान

    "अगले तीन से चार महीनों में लगेंगी और 100 करोड़ खुराकें"

    NDTV से बात करते हुए डॉ अरोड़ा ने कहा, "हमने 7 अगस्त को 50 करोड़ खुराकें लगा दी थीं। अक्टूबर तक हमें 100 करोड़ खुराकों तक पहुंचने की उम्मीद थी। अब अगले तीन महीनों में हमारे पास 80-90 करोड़ खुराकों का इंतजाम है।"

    उन्होंने आगे कहा, "जनवरी तक हमारे पास 100 करोड़ खुराकें होंगी और हम अगले तीन से चार महीनों में 100 करोड़ और खुराकें लगाने में सक्षम होंगे।"

    वैक्सीनेशन अभियान

    अभी तक 30 फीसदी आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट

    डॉ अरोड़ा ने आगे कहा कि साल के अंत तक देश के सभी व्यस्कों को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग जाएगी और उसके 4-6 हफ्तों बाद उन्हें दूसरी खुराक दे दी जाएगी।

    अभी तक देश में तीन तिहाई व्यस्कों को पहली और करीब एक तिहाई लोगों को दोनों खुराकें लगाई गई हैं। सरकार ने दिसंबर अंत तक पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा था।

    उम्मीद

    साल अंत तक सभी व्यस्कों को लग जाएगी एक खुराक- अरोड़ा

    डॉ अरोड़ा ने बताया कि देश के 77-80 प्रतिशत लोगों को एक खुराक लग चुकी है और करीब 18-20 करोड़ लोगों को अभी एक खुराक देना बाकी है। साल के अंत तक पूरी व्यस्क आबादी को कम से कम एक खुराक लग जाएगी और कम ही लोग ऐसे बचेंगे, जिन्हें दूसरी खुराक नहीं लगी होगी।

    यह भी उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में कई वैक्सीनें इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगी, जिससे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ेगा।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,00,59,04,580 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 61,27,277 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    100 करोड़ खुराकें लगाने वाला दूसरा देश बना भारत

    गुरुवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का मात्र दूसरा देश बन गया है। अभी तक केवल चीन ने 100 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई हैं।

    16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद भारत को इस मुकाम तक पहुंचने में 278 दिन लगे हैं।

    शुरू में वैक्सीनेशन की रफ्तार बेहद धीमी रही और 28 फरवरी तक पूरे देश में मात्र 1.4 करोड़ खुराकें ही लग पाई थीं।

    वैक्सीनेशन अभियान

    1 मार्च से शुरू हुआ था दूसरा चरण

    1 मार्च से वैक्सीनेशन अभियान को 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए खोल दिया गया। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वैक्सीन लगाई और लोगों को वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया।

    1 अप्रैल को इस चरण के दायरे को बढ़ा दिया गया और वैक्सीनेशन अभियान को 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए खोल दिया गया।

    जानकारी

    1 मई को सभी वयस्कों के लिए खुला वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच 1 मई को वैक्सीनेशन अभियान को 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, सभी राज्यों में इस दिन से वयस्कों का वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ और सबने धीरे-धीरे इसे खोला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    चीन समाचार

    चीन की कोरोना वैक्सीनों पर निर्भर देशों में अधिक वैक्सीनेशन के बावजूद बढ़ रहे मामले वैक्सीनेशन अभियान
    चीन में अक्टूबर 2019 में सामने आया था कोरोना का पहला मामला- अध्ययन वुहान
    अगले साल नौसेना में शामिल होगा पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर, जानिये क्या होगा खास कोच्चि
    धीमी नहीं हो रही महामारी की रफ्तार, WHO की प्रमुख वैज्ञानिक ने बताए इसके चार कारण वैक्सीन समाचार

    वैक्सीन समाचार

    वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार
    जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत जापान
    कोरोना से ठीक होने के बाद कोवैक्सिन की एक खुराक लेना दो के बराबर- अध्ययन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    DDMA ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस, एक कक्षा में बैठ सकेंगे 50 प्रतिशत छात्र दिल्ली

    कोरोना वायरस

    क्यों हो रही है जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन के इस्तेमाल में देरी? वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 21,257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    सैर-सपाटे के लिए भारत आ सकेंगे विदेशी, 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करेगी सरकार गृह मंत्रालय
    दिल्ली सरकार ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों के कार्यालयों में प्रवेश पर लगाई रोक दिल्ली

    महामारी

    कोरोना महामारी को अगले छह महीनों में संभालना हो जाएगा और भी आसान- NCDC निदेशक भारत की खबरें
    उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दी चार धाम यात्रा की इजाजत, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन नैनीताल
    दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में आई बड़ी गिरावट- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कोरोना महामारी जिस एन्डेमिक में बदलने जा रही है, वो क्या होती है? कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025