NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पेरिस CEO फोरम में फ्रांसीसी कारोबारियों से नरेंद्र मोदी बोले- भारत में निवेश का सही समय
    अगली खबर
    पेरिस CEO फोरम में फ्रांसीसी कारोबारियों से नरेंद्र मोदी बोले- भारत में निवेश का सही समय
    पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CEO फोरम को संबोधित किया (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

    पेरिस CEO फोरम में फ्रांसीसी कारोबारियों से नरेंद्र मोदी बोले- भारत में निवेश का सही समय

    लेखन गजेंद्र
    Feb 12, 2025
    09:15 am

    क्या है खबर?

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस CEO फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी कारोबारियों को भारत आने का न्यौता दिया है।

    मोदी ने कहा, "भारत आने का यह सही समय है। सबकी प्रगति भारत की प्रगति से जुड़ी है। इसका एक उदाहरण एविएशन सेक्टर में दिखा, जब भारतीय कंपनियों ने विमानों के बड़े ऑर्डर दिए। जब हम 120 नए एयरपोर्ट खोलने जा रहे हैं, तो आप खुद भविष्य की संभावनाओं की कल्पना कर सकते हैं।"

    संबोधन

    दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत- मोदी

    मोदी ने कहा, "आप सभी पिछले दशक में भारत के परिवर्तनों से परिचित हैं। हमने स्थिर और पूर्वानुमानित नीति का एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित किया। भारत सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन को अपनाकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।"

    उन्होंने CEO फोरम की रिपोर्ट का स्वागत किया और भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करने वाले नवाचार, सहयोग और उन्नति के मंत्र की सराहना की।

    रक्षा

    रक्षा क्षेत्र को लेकर क्या बोले मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं पर जोर देते हुए कहाकि वैश्विक मंच पर भारत की पहचान यह है कि आज देश तेजी से पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है।

    उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर और क्वांटम मिशन लॉन्च किया गया है और रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जब फ्रांस की कुशलता भारत के पैमाने से मिलेगी तो इससे वैश्विक परिवर्तन आएगा।

    ऊर्जा

    मोदी ने हाइड्रोजन मिशन पर की बात

    इस मौके पर मोदी ने भारत के हाइड्रोजन मिशन के बारे में भी बात की।

    उन्होंने कहा कि भारत ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य रखा है और हाइड्रोजन मिशन भी शुरू किया है। इसे निजी क्षेत्र के लिए खोला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि भारत असैन्य परमाणु क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोल रहा है।

    उन्होंने कारोबारियों से कहा, आप सभी बोर्डरूम कनेक्शन नहीं बना रहे, बल्कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत भी कर रहे हैं।

    यात्रा

    इससे पहले AI शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की थी

    प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में CEO फोरम को संबोधित करने से पहले AI शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी थी।

    इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए AI को लेकर भविष्य की चिंताओं, उसकी भूमिका और पूर्वाग्रहों पर बात की।

    उन्होंने कहा था कि AI से नौकरियों के संकट को लेकर सबसे बड़ी चिंता जताई जा रही है, इसलिए AI-संचालित भविष्य के लिए कौशल पर भारी निवेश करना चाहिए।

    जानकारी

    फ्रांस से अमेरिका जाएंगे मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी पिछले 2 साल में छठी बार फ्रांस पहुंचे हैं और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। फ्रांस के बाद मोदी सीधे अमेरिकी की 2 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। वे 13 फरवरी को वहां निवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    फ्रांस
    पेरिस
    इमैनुएल मैक्रों

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    नरेंद्र मोदी

    बजट 2025: क्या बढ़ेगी सम्मान निधि की राशि? जानिए क्या है किसानों की उम्मीदें बजट
    ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने नरेंद्री मोदी का भी खींचा ध्यान, जानिए क्या कहा भारत की खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप की उच्चतम टैरिफ पर भारत और चीन को चेतावनी, कहा- ऐसा नहीं होने देंगे अमेरिका
    महाकुंभ में भगदड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का आया बयान, जानिए क्या कहा कुंभ मेला

    फ्रांस

    अमेरिका के बाद दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में फैला फिलिस्तीन समर्थक विरोध-प्रदर्शन, फ्रांस से ऑस्ट्रेलिया तक असर अमेरिका
    फ्रांस शासित न्यू कैलेडोनिया में क्यों सड़कों पर उतरी जनता, अब तक क्या-क्या हुआ?  दुनिया
    भारत और फ्रांस के बीच होगा 26 राफेल समुद्री जेट का सौदा, इस हफ्ते होगी बातचीत राफेल लड़ाकू विमान
    द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में रचाई शादी विश्व युद्ध 2

    पेरिस

    फ्रांसः पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना, हमलें में 6 घायल फ्रांस
    फ्रांस: पेंशन बिल को लेकर पेरिस में बवाल, हिंसक प्रदर्शन के बाद 120 लोग गिरफ्तार फ्रांस
    फ्रांस: पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प के बीच आराम से सैंडविंच खाता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो फ्रांस
    फ्रांस: कौन थे 17 वर्षीय नाहेल, जिनकी हत्या के बाद देशभर में भड़की हिंसा? फ्रांस

    इमैनुएल मैक्रों

    कोरोना वायरस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- इस मुश्किल समय में भारत के साथ फ्रांस
    यूक्रेन पर बैठक करने को तैयार हुए बाइडन और पुतिन, लेकिन अमेरिका ने रखी एक शर्त व्लादिमीर पुतिन
    दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए इमैनुएल मैक्रों, धुर दक्षिणपंथी नेता को दी मात फ्रांस
    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025