NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में रचाई शादी
    अगली खबर
    द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में रचाई शादी
    विश्व युद्ध 2 के 100 वर्षीय पूर्व सैनिक ने की 96 वर्षीय महिला से शादी

    द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में रचाई शादी

    लेखन सयाली
    Jun 09, 2024
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    कई लोग इन दिनों कुछ सालों में ही कई प्रेमी-प्रेमिका बदल लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे सच्चे प्रेमी भी होते हैं, जो सालों-साल अपने प्यार को पाने के लिए इंतजार करते हैं।

    ऐसी ही एक खबर ने सभी लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अमेरिका के द्वितीय विश्व युद्ध के एक पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में अपनी प्रेमिका से शादी रचाई है।

    बताया जा रहा है कि उनकी नई-नवेली दुल्हन की उम्र 96 साल है।

    मामला

    डी-डे समुद्र तटों पर शादी के बंधन में बंधा जोड़ा

    द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक हेरोल्ड टेरेंस और उनकी प्रेमिका जीन स्वेर्लिन शनिवार को फ्रांस के नॉर्मंडी में डी-डे समुद्र तटों पर शादी के बंधन में बंध गए।

    इस उम्र में शादी रचाकर दोनों ने यह साबित किया की प्यार की कोई उम्र नहीं होती। हेरोल्ड ने इस खुशी के मौके को अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन बताया।

    दोनों ही एक साथ आगे का सुखद जीवन बिताने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

    शादी स्थल

    8 जून को दंपत्ति ने रचाई शादी

    शादी का स्थान कैरेंटन के खूबसूरत पत्थर से बना टाउन हॉल था, जो डी-डे का एक प्रमुख प्रारंभिक स्थान है।

    इस जगह पर 6 जून, 1944 को मित्र देशों की लैंडिंग के बाद भयंकर लड़ाई देखी गई थी, जिसने यूरोप को एडॉल्फ हिटलर के अत्याचार से छुटकारा दिलाने में मदद की थी।

    इसी यादगार दिन की 80वी सालगिरह के उपलक्ष्य में 8 जून को दोनों ने शादी की, जिसमें कई लोगों ने शिरकत दी थी।

    समारोह

    टाउन हॉल में जमा हो गई थी प्रशंसकों की भारी भीड़ 

    हेरोल्ड और जीन के शादी समारोह में कुछ शुभचिंतक द्वितीय विश्व युद्ध के समय के कपड़े पहन कर आए थे। शादी के एक घंटे पहले से ही टाउन हॉल के बाहर बैरियर के पीछे लोग उत्साह के साथ लाइन लगाकर खड़े थे।

    नए विवाहित जोड़े को खुश करने के लिए वहां एक ड्रम बैंड भी मौजूद था। दोनों ने कैरेंटन के मेयर द्वारा अंग्रेजी में पढ़ी गई प्रतिज्ञाओं को "हैं" कहने के बाद एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं।

    कामना

    हेरोल्ड ने की दुनिया में शांति की कामना

    अपने शादी समारोह में जीन ने गुलाबी रंग की एक लंबी ड्रेस पहनी थी, वहीं हेरोल्ड ने नीले रंग का कोट-पैंट पहना था। उन्हें शनिवार रात एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ राजकीय रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है।

    हेरोल्ड ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं सबके अच्छे स्वास्थ्य, दुनिया में शांति, लोकतंत्र की रक्षा और यूक्रेन-गाजा के युद्ध की समाप्ति की कामना करता हूं।"

    हेरोल्ड

    हेरोल्ड द्वितीय विश्व युद्ध में करते थे फाइटर विमानों की मरम्मत

    एक दूसरे से शादी करने से पहले दोनों विधवा थे और अमेरिका के न्यूयॉर्क में पले-बढ़े थे। बताया जा रहा है कि हेरोल्ड ब्रोंक्स और जीन ब्रुकलिन में रहती थीं।

    हेरोल्ड 20 साल की उम्र में पहली बार फ्रांस आए थे और वह ब्रिटेन में रेडियो मरम्मत तकनीशियन के रूप में पी-47 थंडरबोल्ट लड़ाकू इकाई का हिस्सा थे।

    डी-डे पर उन्होंने फ्रांस से लौटने वाले विमानों की मरम्मत में मदद की ताकि वे युद्ध में फिर से शामिल हो सकें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व युद्ध 2
    फ्रांस
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    विश्व युद्ध 2

    UK: 9 साल के बच्चे को बगीचे में मिला दूसरे विश्व युद्ध का बिना फटा ग्रेनेड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: द्वितीय विश्व युद्ध के वीर सैनिक की हत्या की गुत्थी 50 साल बाद सुलझी अमेरिका

    फ्रांस

    फ्रांस: कपड़ों की बर्बादी से निपटने के लिए सरकार ने बनाई नई योजना, देगी रिपेयरिंग बोनस अजब-गजब खबरें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया; UPI पर हुआ समझौता नरेंद्र मोदी
    अब फ्रांस में UPI का होगा इस्तेमाल, प्रधानमंत्री मोदी बोले- एफिल टावर पर करें भुगतान नरेंद्र मोदी
    फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को मिलेगा 5 साल का वर्क वीजा नरेंद्र मोदी

    अमेरिका

    अमेरिका: 115 साल पहले गायब हुआ था समुद्री जहाज, अब शोधकर्ताओं ने खोज निकाला    अजब-गजब खबरें
    अमेरिका के बाद दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में फैला फिलिस्तीन समर्थक विरोध-प्रदर्शन, फ्रांस से ऑस्ट्रेलिया तक असर फिलिस्तीन
    सबसे तेज डकार से लेकर सबसे लंबी टोपी तक, ये हैं दुनिया के सबसे विचित्र रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    पन्नू की हत्या की साजिश: चेक गणराज्य सुप्रीम कोर्ट ने निखिल गुप्ता का अमेरिकी प्रत्यर्पण रोका खालिस्तान

    अजब-गजब खबरें

    मशहूर गायिका शर्ली बस्सी अपने हीरे और सोने के आभूषणों की कर रही है नीलामी पेरिस
    अमेरिका: विमान की सामान रखने वाली जगह पर चढ़कर सो गई महिला, वायरल हुआ वीडियो अमेरिका
    ब्रिटेन: पिता के बाद बेटी ने बनाया दुनिया में सबसे तेज खिड़की साफ करने का रिकॉर्ड ब्रिटेन
    अमेरिका: 1 साल से दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी महिला अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025