LOADING...
फ्रांसः पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना, हमलें में 6 घायल
पेरिस के गारे डु नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले के बाद पुलिस जांच में जुटी है (तस्वीरः ट्विटर/@L_Thinktank)

फ्रांसः पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना, हमलें में 6 घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 11, 2023
04:07 pm

क्या है खबर?

फ्रांस की राजधानी पेरिस के गारे डु नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की खबर आ रही है। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्री गेराल्ड डार्मेनिन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को पुलिस ने काबू में कर लिया, लेकिन तब तक कुछ लोग घायल हो गए। घटना रेलवे स्टेशन के अंदर हुई। पुलिस का कहना है कि हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना

सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है गारे डु नॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, गारे डु नॉर्ड यूरोप के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है। यहां से पेरिस, लंदन और उत्तरी यूरोप को जोड़ने वाली ट्रेनें जती हैं। पुलिस का कहना है कि वह इसे आतंकी घटना न मानकर एक आपराधिक घटना मान रही है। शख्स को काबू करने के लिए उस पर बंदूक चलानी पड़ी। स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। बता दें कि दिसंबर में पेरिस में कुर्द लोगों पर गोलीबारी हो चुकी है।