NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: 28 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे कई लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
    केरल: 28 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे कई लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    केरल: 28 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे कई लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 19, 2020
    09:32 am
    केरल: 28 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे कई लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

    केरल में कई ऐसे लोगों को कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित पाया गया है, जो एक महीने से क्वारंटाइन में थे। हाल ही में यहां एक 54 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह महिला महीने पहले विदेश से लौटी थी और तब से क्वारंटाइन में थी। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यहां कई ऐसे लोग संक्रमित मिले हैं, जो 28 दिनों तक क्वारंटाइन में थे। इससे संक्रमण को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है।

    2/7

    आमतौर पर संक्रमण के 1-14 दिनों में दिखने लगते हैं लक्षण

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वायरस का इनक्यूबेशन पीरियड 1-14 दिन है। यानी किसी व्यक्ति में संक्रमित होने के 1-14 दिनों के बीच लक्षण नजर आने शुरू हो जाते हैं। अधिकतर मामलों में पांचवे दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखने लगते हैं। हालांकि, कई बार ये लक्षण बेहद हल्के होते हैं और मरीज इन्हें पहचान नहीं पाता। इसलिए ज्यादा टेस्टिंग पर जोर दिया जाता है ताकि संक्रमित को तुरंत दूसरे लोगों से अलग किया जा सके।

    3/7

    केरल में 28 दिनों का है क्वारंटाइन पीरियड

    अधिकतर दूसरे राज्यों से अलग केरल में बिना लक्षण वाले लोगों को 28 दिन तक क्वारंटाइन में रहना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो इस दौरान उसमें लक्षण दिखने लगते हैं, जिसके बाद उसका इलाज शुरू किया जा सकता है। क्वारंटाइन में रहने के कारण उस व्यक्ति से दूसरे व्यक्तियों में संक्रमण होने का खतरा न के बराबर हो जाता है। वहीं कई राज्यों में लोगों को 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहना होता है।

    4/7

    18 मार्च को विदेश से लौटी महिला 16 अप्रैल को संक्रमित पाई गई

    केरल में संक्रमित पाई गई महिला 18 मार्च को शारजहा से लौटी थी और उसे तब से घर पर निगरानी में रखा गया था। 16 अप्रैल को विशेष टेस्टिंग अभियान के तहत उसके सैंपल लिए गए। शनिवार को आई रिपोर्ट में महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह एक अन्य मामले में दुबई से केरल लौटे कन्नूर जिले के एक 30 वर्षीय व्यक्ति को 28 दिन बाद संक्रमित पाया गया था।

    5/7

    स्वास्थ्य अधिकारी इस पर क्या कहते हैं?

    राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में ऐसे दर्जनभर लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्होंने घर पर आईसोलेशन में रहते हुए 28 दिन बीता दिए थे। टेस्ट में इन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लेकिन इनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने कहा, "हम विदेशों से आए सभी लोगों के टेस्ट कर कर रहे हैं। कन्नूर में संक्रमित लोगों के प्राथमिक संपर्कों के भी टेस्ट हो रहे हैं।"

    6/7

    केरल में सक्रिय मामलों से ज्यादा लोग ठीक हो चुके

    रविवार सुबह तक केरल में कुल 395 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिनमें से 255 ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। यहां सक्रिय मामलों (137) से ठीक हुए लोगों की संख्या ज्यादा है। संक्रमण की गति पर काबू पाने में कामयाब रही राज्य सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने का निर्णय किया है। इसके लिए पूरे प्रदेश को रेड, ऑरेंज ए, ऑरेंज बी और ग्रीन जोन में बांटा गया है।

    7/7

    देशभर में 15,000 के करीब पहुंचे मामले

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या 14,792 पहुंच गई। इनमें से 12,289 सक्रिय मामले हैं, 2015 ठीक हो चुके हैं और 488 की मौत हुई है। अब सरकार बुखार के लक्षणों के साथ अस्पताल आने वाले सभी लोगों के टेस्ट करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    दुबई
    केरल
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    बुखार के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचने वाले हर व्यक्ति का होगा COVID-19 टेस्ट केंद्र सरकार
    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा, अक्टूबर तक मिल सकती है कोरोना वायरस की वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    लॉकडाउन: एयर इंडिया ने शुरू की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग एयर इंडिया
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन के बिना हांगकांग ने कैसे लगाई संक्रमण पर रोक? चीन समाचार

    दुबई

    महाराष्ट्र के कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आने के पीछे वजह क्या है? भारत की खबरें
    नागरिकता कानून पर शेख हसीना बोलीं- समझ नहीं आ रहा भारत ने ऐसा क्यों किया भारत की खबरें
    विदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये है बेस्ट पांच जगहें लंदन
    देशद्रोह के जुर्म में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा पाकिस्तान समाचार

    केरल

    कोरोना वायरस पर काबू पाने की राह पर केरल; रेस्त्रां खुलने समेत दी जाएंगी ये छूट पिनरई विजयन
    लॉकडाउन: पुलिस ने रुकवाया ऑटो, बीमार पिता को कंधे पर बैठाकर ले जाना पड़ा घर सोशल मीडिया
    कोरोना वायरस: भारत में 12 हजार से पार पहुंचे मामले, छह दिनों में दोगुनी हुई संख्या भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कैसे आगे चल रहा है केरल? भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: बाहर से खाना आर्डर करने से पहले बरते ये सावधानियां दिल्ली
    कोरोना वायरस: भारत में मरने वालों में 75 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 साल से अधिक राजस्थान
    वर्क फ्रॉम होम: बिस्तर पर बैठकर काम करना हो सकता है नुकसानदायक स्वास्थ्य
    बेटियों के बाद अब करीम मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, हॉस्पिटल से लौटे घर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023