NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार
    दुनिया

    दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार

    दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 17, 2019, 02:06 pm 0 मिनट में पढ़ें
    दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार

    दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 9 वर्षीय लड़की ने 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता है। दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलेनियर में जैकपॉट जीतने वाली इस लड़की की पहचान एलिजा के रूप में हुई है। एलिजा फर्स्ट ग्रेड की छात्रा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिजा ने छह साल पहले इसी जैकपॉट में एक लग्जरी कार भी जीती थी। उनके पिता की पहचान मुंबई के एम के तौर पर हुई है।

    टिकट का नंबर था 0333

    एलिजा के पिता ने बताया कि वे 2004 से इस जैकपॉट में भाग लेते आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एलिजा के लकी नंबर 9 के आधार पर 0333 नंबर टिकट खरीदा था और इस बार उनकी किस्मत ने उन्हें करोड़पति बना दिया। इससे पहले 2013 में एलिजा ने इसी जैकपॉट में लग्जरी मैक्लैरन कूपे कार जीती थी। मुंबई में जन्मे एलिजा के पिता फिलहाल दुबई में रहते हैं और यह जैकपॉट जीतकर वो काफी खुश हैं।

    अब तक 140 भारतीय जीत चुके हैं यह जैकपॉट

    एलिजा के अलावा इस जैकपॉट में एक और भारतीय नागरिक की किस्मत चमकी है। शारजाह में काम करने वाले भारतीय नागरिक मोहम्मद हनीफ आदम को इस जैकपॉट में लग्जरी मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट बॉबर मिली है। इस जैकपॉट की शुरुआत 1999 में हुई थी। तब से लेकर अब तक 140 भारतीय इस जैकपॉट में करोड़ों रूपये जीत चुके हैं। एलीजा यह जैकपॉट जीतने वाली 140वीं भारतीय बनी है।

    भारतीय नागरिक ने अमेरिका में जीते थे 104 करोड़

    एलिजा से पहले अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने भी लॉटरी में बड़ी ईनामी राशि जीती थी। फ्लोरिडा में रहने वाले भारतीय नागरिक कृष्णा बेरी ने 104 करोड़ रुपये की रकम जीती थी। कृष्णा 20 साल पहले 1998 में पढ़ने के लिए अमेरिका गए थे। उन्होंने लॉटरी में जीती हुई रकम भारत में असहाय बच्चों की मदद और पढ़ाई के लिए लगाने का फैसला किया है। वे ट्रस्ट बनाकर 100 वंचित बच्चों की पढ़ाई का बीड़ा उठायेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दुबई
    लॉटरी

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित भाजपा समाचार
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी बजट, लोगों को काफी उम्मीदें बजट
    टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच तुलना, जानिए रोचक आंकड़े  नोवाक जोकोविच

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    दुबई

    #NewsBytesExplainer: बुर्ज खलीफा पर 'पठान'; जानें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कैसे चलता है शो पठान फिल्म
    दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत अंडरवाटर रेस्टोरेंट, मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं नजारें स्पेन
    उर्फी जावेद को दुबई में हिरासत में लिया गया, बोल्ड ड्रेस में शूट करने का आरोप उर्फी जावेद
    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी गिनीज बुक

    लॉटरी

    अमेरिका: लड़की की पहली बार में लगी 24 लाख रुपये की लॉटरी, गिफ्ट मिला था टिकट अमेरिका
    अमेरिका: बाजार से बिस्किट खरीदने गई महिला करोड़पति बनकर लौटी, जीती 5.79 करोड़ रुपये की लॉटरी अमेरिका
    अमेरिका: दुकान पर बचीं आखिरी दो टिकट खरीदकर शख्स ने जीती 33 करोड़ रुपये की लॉटरी अमेरिका
    अमेरिका: शॉपिंग से लौटते ही चमकी गई महिला की किस्मत, जीतें करोड़ों रुपये अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023