NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पूर्वी भारत और दिल्ली में कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अनुमान
    अगली खबर
    पूर्वी भारत और दिल्ली में कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अनुमान
    देश के कई हिस्सों में मिलेगी गर्मी से राहत

    पूर्वी भारत और दिल्ली में कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अनुमान

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 22, 2023
    11:24 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले 3 दिनों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जिससे भीषण गर्मी की लहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

    IMD ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में गर्मी कम हुई है।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में देश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था।

    अनुमान 

    बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम हुआ तापमान

    IMD ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चल रही लू की स्थिति इन क्षेत्रों से समाप्त हो गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    वहीं पूर्वी भारत में कम तापमान अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में मौसम में अगले 2-3 दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखे जाने की उम्मीद नहीं है।

    तापमान 

    दिल्ली में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद 

    IMD ने दिल्ली के अगले 7 दिनों के मौसम का बुलेटिन भी जारी किया है।

    राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में अगले पांच दिनों में गर्मी की लहर कम होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 27 अप्रैल तक 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा।

    वहीं मध्य भारत में भी अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

    बारिश 

    पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में होगी भारी बारिश 

    IMD ने पूर्वोत्तर भारत के 3 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण में नमी के कारण भारी बारिश का अनुमान जताया है।

    IMD ने आगे कहा है कि इन तीनों राज्यों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

    गौरतलब है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो रही है।

    अनुमान 

    अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने का अनुमान

    IMD ने पिछले महीने कहा था कि उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

    इस दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

    गर्मी के मौसम के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    गर्मी की लहर
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    भारतीय मौसम विभाग

    कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां की शुरुआत, श्रीनगर का पारा गिरकर -4.2 पर श्रीनगर
    राजस्थान के चूरू में 0 डिग्री पहुंचा पारा, माउंट आबू में जमी बर्फ राजस्थान
    शीत लहर: दिल्ली को आज मिलेगी राहत, 31 दिसंबर को फिर होगी भीषण ठंड की वापसी दिल्ली
    शीत लहर के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स सर्दियों की देखभाल

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन

    बारिश

    असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित असम
    असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित असम
    असम: बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, लेकिन 21 लाख अभी भी प्रभावित; 134 की मौत असम
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025