NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक
    अगली खबर
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक
    विश्व बैंक ने भारत में अत्यधिक गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है

    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 07, 2022
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले कुछ दशकों में लू का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ा है और भारत जल्द भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा और इनमें गर्मी इंसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी का सामना कर रहा है जो जल्द शुरू हो जाती हैं और ज्यादा समय तक रहती है।

    जानकारी

    केरल सरकार के साथ साझेदारी में तैयार की गई रिपोर्ट

    इस रिपोर्ट का शीर्षक 'भारत में शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर' है और इसे केरल सरकार की साझेदारी में विश्व बैंक द्वारा तिरुवनंतपुरम में आयोजित भारत जलवायु एवं विकास साझेदारों की दो दिवसीय बैठक में जारी किया गया।

    रिपोर्ट

    रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जल्द लू की तीव्रता इंसान की बर्दाश्त की सीमा को पार कर जाएगी।

    बतौर रिपोर्ट, अगस्त, 2021 में जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (IPCC) की आंकलन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि भारतीय उपमहाद्वीप में आगामी दशक में भीषण लू चलने के अधिक मामले सामने आएंगे।

    G-20 क्लाइमेट रिस्क एटलस में भी भारत में 2036 से 2065 के बीच 25 गुना अधिक लू चलने की बात कही गई है।

    आर्थिक स्थिति

    गर्मी से आर्थिक उत्पादकता में आएगी कमी- रिपोर्ट

    रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत में बढ़ती गर्मी से आर्थिक उत्पादकता में भी कमी आ सकती है।

    बतौर रिपोर्ट, भारत के 75 प्रतिशत कर्मचारी यानी करीब 38 करोड़ लोग ऐसे क्षेत्रों में काम करते हैं जिनमें गर्म वातावरण में रहना पड़ता है।

    इसके अलावा 2030 तक गर्मी के कारण उत्पादकता में गिरावट की वजह से वैश्विक स्तर पर आठ करोड़ नौकरियां जाने का अनुमान लगाया गया है जिनमें से 3.4 करोड़ नौकरयां भारत में जाएंगी।

    रिपोर्ट

    गर्मी का GDP पर क्या असर पड़ेगा?

    वैश्विक प्रबंधन सलाहकार फर्म मैकिन्से एंड कंपनी द्वारा किए गए विश्लेषण के मुताबिक, बढ़ती गर्मी और उमस से होने वाला श्रम का नुकसान इस दशक के अंत तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को 4.5 प्रतिशत गिरा सकता है।

    फार्म ने कहा कि भारत की दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा एक विश्वसनीय कोल्ड-चेन पर निर्भर करेगी।

    गौरतलब है कि यात्रा में तापमान की छोटी सी कमी भी कोल्ड-चेन को तोड़ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व बैंक
    गर्मी की लहर

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'दिल ए नादान' जारी, कब रिलीज होगी फिल्म?   अक्षय कुमार
    तुर्की से हुए समझौतों की समीक्षा कर सकती है सरकार, मेट्रो से लेकर सुरंग परियोजनाएं शामिल तुर्की
    श्रीराम नेने ने पत्नी माधुरी दीक्षित पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं फिर से तुम्हें ही चुनूंगा माधुरी दीक्षित
    पाकिस्तान की कैद में भारतीय जवान के साथ हुई थी गाली-गलौज, सोने तक नहीं दिया गया पाकिस्तान समाचार

    विश्व बैंक

    विश्व बैंक की अगली अध्यक्ष बन सकती हैं डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका, नेपोटिज़्म को बढ़ावा? डोनाल्ड ट्रंप
    इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम इवांका ट्रम्प
    2011 से 2019 के बीच भारत में 12.3 प्रतिशत कम हुई गरीबी- विश्व बैंक भारत में गरीबी
    भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP? भारत की खबरें

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025