NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / शीत लहर: दिल्ली को आज मिलेगी राहत, 31 दिसंबर को फिर होगी भीषण ठंड की वापसी
    अगली खबर
    शीत लहर: दिल्ली को आज मिलेगी राहत, 31 दिसंबर को फिर होगी भीषण ठंड की वापसी
    दिल्ली में पिछले कुछ दिन से शीत लहर चल रही है

    शीत लहर: दिल्ली को आज मिलेगी राहत, 31 दिसंबर को फिर होगी भीषण ठंड की वापसी

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 28, 2022
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    दिल्लीवासियों को आज शीत लहर से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन ये राहत महज तीन दिन रहेगी और 31 दिसंबर को एक बार फिर से शीत लहर की वापसी हो सकती है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह अनुमान लगाया है। उसने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपर डिस्टर्बेंस बनने के कारण दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य इलाकों को ठंड से राहत मिल सकती है।

    विभाग ने धूप निकलने से राहत मिलने की बात भी कही है।

    अनुमान

    आज 7 डिग्री रह सकता है दिल्ली का न्यूनतम तापमान

    मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो कल के मुकाबले दो डिग्री अधिक है।

    आज सुबह पालम केंद्र पर 7.8 डिग्री और सफदरजंग केंद्र पर 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ ये कोहरा हल्का हो गया। कोहरे के दौरान विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक रही।

    अन्य इलाके

    उत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी छाया रहा घना कोहरा

    अन्य इलाकों की बात करें तो हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में भी आज सुबह घना कोहरा पड़ा।

    जहां पंजाब के बठिंडा में एक बार फिर से जीरो विजिबिलिटी रही, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में मात्र 25 मीटर विजिबिलिटी रही।

    इसी तरह हरियाणा के अंबाला और पंजाब के पटियाला और चंडीगढ़ में 200 मीटर विजिबिलिटी रही।

    अमृतसर में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां दिन में न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है।

    भविष्यवाणी

    जनवरी के पहले हफ्ते में जीरो तक जा सकता है पारा

    मौसम विभाग ने जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान भी लगाया है। उसने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनवरी के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान जीरो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    इसके अलावा उसने 29 और 30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया है। उत्तरी पंजाब में 29 दिसंबर को बारिश पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

    दिल्ली की सर्दी

    अपनी कड़ाके की ठंड के लिए जानी जाती है दिल्ली

    बता दें कि दिल्ली अपनी सर्दियों के लिए जानी-जाती है और यहां जमा देने वाली ठंड पड़ती है। हिमालय से नजदीकी और खुद एक पहाड़ी इलाका होने के कारण दिल्ली में इतनी ठंड पड़ती है।

    दिसंबर और जनवरी में सर्दी चरम पर होने पर दिल्ली का तापमान गिरकर एक-दो डिग्री तक पहुंच जाता है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री से नीचे भी गिरा है, हालांकि ऐसा बेहद कम होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका से बहरीन तक भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, ओवैसी बोले- आतंकवाद पाकिस्तान से शुरू अमेरिका
    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून

    दिल्ली

    ऑस्ट्रेलियाई युवती की हत्या करके भागा शख्स दिल्ली में गिरफ्तार, 5.5 करोड़ रुपये का था इनाम हत्या
    दिल्ली: यूट्यूबर कपल पर वसूली का केस, हनी ट्रैप कर 80 लाख रुपये ऐंठने का आरोप यूट्यूब
    दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला, मां-बेटे ने पति के कई टुकड़े कर फेंके हत्या
    श्रद्धा हत्याकांड: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कबूला गुनाह, कल होगा नार्को टेस्ट दिल्ली पुलिस

    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान गुजरात
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025