NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में अप्रैल-जून में ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक रहेगा अधिकतम तापमान - IMD
    अगली खबर
    भारत में अप्रैल-जून में ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक रहेगा अधिकतम तापमान - IMD
    भारत के कई इलाकों में पड़ सकती है भीषण गर्मी

    भारत में अप्रैल-जून में ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक रहेगा अधिकतम तापमान - IMD

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 01, 2023
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

    IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

    विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

    अनुमान

    कई दिनों तक गर्मी की लहर चलने का अनुमान

    IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कई दिनों तक गर्मी की लहर चलने का अनुमान है।

    उन्होंने आगे बताया कि गर्मी के मौसम के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है, जबकि अन्य सभी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

    संभावना 

    बारिश को लेकर क्या है अनुमान?

    IMD ने कहा कि भारत के कई इलाकों में अप्रैल में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

    IMD ने आगे कहा कि उत्तर-पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है।

    देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट

    प्रेस विज्ञप्ति: गर्मी के मौसम (अप्रैल से जून) 2023 के लिए अद्यतन ऋतुनिष्ठ दृष्टिकोण और वर्षा और तापमान के लिए अप्रैल 2023 के लिए मासिक दृष्टिकोणhttps://t.co/qM0swGu1FN pic.twitter.com/UAPUmDxrhu

    — India Meteorological Department (@Indiametdept) April 1, 2023

    रिपोर्ट

    फरवरी में गर्मी ने तोड़ा था 122 साल का रिकॉर्ड

    हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि भारत में साल दर साल तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में गर्मी की लहरों से प्रभावित राज्यों की संख्या 2015 के मुकाबले 2020 तक दोगुनी से अधिक 23 पहुंच गई है।

    इस बार फरवरी में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

    चिंता

    विश्व बैंक भी गर्मी को लेकर जता चुका है चिंता

    विश्व बैंक ने पिछले साल दिसंबर में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत में पिछले कुछ दशकों में लू का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत जल्द भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा और यहां गर्मी इंसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी।

    बतौर रिपोर्ट्स, भारत अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी का सामना कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    गर्मी की लहर

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश से बुरा हाल, उत्तर प्रदेश में 13 की मौत दिल्ली
    SSC ने साइंटिफिक असिस्टेंट के लगभग 1,000 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश? मुंबई
    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट दिल्ली

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025