NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत
    अगली खबर
    उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत
    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है

    उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत

    लेखन नवीन
    Jul 09, 2023
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश जारी है। रविवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचाई। दोनों राज्यों में अलर्ट जारी है और कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

    इसके अलावा पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में भी कई जगहों पर जलभराव देखा गया है। दिल्ली में बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है।

    आइये जानते हैं कि बारिश ने कहां-कहां तबाही मचाई।

    दिल्ली

    दिल्ली में छत गिरने से एक महिला की मौत

    दिल्ली में पिछले 2 दिनों से जारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।

    पिछले 24 घंटे में रविवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह जुलाई, 1982 के बाद से सर्वाधिक बारिश है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

    दिल्ली में एक 58 वर्षीय महिला की मकान की छत गिरने से मौत हो गई है।

    हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटगढ़ क्षेत्र में भूस्खलन के बाद एक घर ढहने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई।

    यहां कुल्लू शहर में भूस्खलन से एक अस्थायी घर क्षतिग्रस्त होने से एक महिला की मौत की सूचना है, जबकि शनिवार रात को चंबा में भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति जिंदा दफन हो गया।

    राज्य में हो रही लगातार बारिश के सभी बड़ी नदियां यहां उफान पर हैं।

    नुकसान

    हिमाचल प्रदेश में 700 से ज्यादा सड़कें बंद

    हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से 10 के लिए रेड अलर्ट घोषित है और राज्य में 2 दिन तक स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

    प्रदेश में पिछले 36 घंटे में 14 भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और 700 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मनाली, कुल्लू, किन्नौर और चंबा में दुकानों और गाड़ियों के अचानक आई बाढ़ में बह जाने की खबर है।

    ब्यास नदी में उफान के चलते एक पुल बह गया है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 की मौत

    उत्तराखंड में रविवार को टिहरी गढ़वाल जिले में भूस्खलन की चपेट में आया एक वाहन गंगा नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लापता हो गए।

    वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे, उनमें से 5 को बचा लिया गया है।

    ये सभी यात्री केदारनाथ से ऋषिकेश जा रहे थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।

    पंजाब

    भारी बारिश से पंजाब के मोहाली में बाढ़ जैसे हालात

    पंजाब के मोहाली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें तालाब बन गई हैं। यहां कई इलाकों में लोगों के घरों में कई फुट तक पानी भर गया है, जिसके कारण यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    मोहाली के डेराबस्सी में प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम तैनात कर दी है।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को नाव और ट्रैक्टर से बाहर निकाला जा रहा है।

    हरियाणा

    हरियाणा के गुरुग्राम में कई इलाकों में जलभराव

    भारी बारिश के कारण रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति देखी गई। यहां सड़कें, पार्क, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि स्कूल और अस्पताल भी जलमग्न नजर आए।

    इसके बाद प्रशासन ने आदेश जारी कर कॉर्पोरेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से सोमवार को घर से ही काम करने को कहा है। बारिश के चलते यहां स्कूलों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    राजस्थान

    राजस्थान में बारिश से 4 लोगों की मौत

    राजस्थान में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। यहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 4 लोगों की मौत की सूचना है।

    भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में राजसमंद, जालौर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर और कोटा शामिल हैं।

    यहां मौसम विभाग ने भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर भारत
    बारिश
    हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    बारिश

    भारत में अगस्त में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 8.28 प्रतिशत, 12 महीनों में सबसे अधिक छत्तीसगढ़
    बेंगलुरू में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न कर्नाटक
    बेंगलुरू में जलभराव के बीच करंट से युवती की मौत, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप कर्नाटक
    पानी में डूबा बेंगलुरू का बड़ा हिस्सा, क्या हैं शहर में आई बाढ़ के प्रमुख कारण? कर्नाटक

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में बगावत का कारण मैं नहीं, टिकट बंटवारा- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भाजपा सांसद
    कांग्रेस की हिमाचल जीत में पुरानी पेंशन योजना रही अहम, अन्य राज्यों में भुनाने की तैयारी पेंशन स्कीम
    हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू ने गृह और वित्त विभाग रखा, अग्निहोत्री को जल शक्ति की जिम्मेदारी सुखविंदर सिंह सुक्खू
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने जीते अपने मैच, जानिए पूरे दिन का हाल सचिन तेंदुलकर

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: 2 इंसानों को शिकार बनाने वाला बाघ पकड़ा गया, 2 अभी भी जंगल में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
    उत्तराखंड: केदारनाथ में खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण 3 मई तक रोका  केदारनाथ
    देश के कई इलाकों में अगले 5 दिनों में होगी बारिश, इन राज्यों में येलो अलर्ट भारतीय मौसम विभाग
    गर्मियों में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख, बजट के है अनुकूल केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025